06 June, 2026 (Saturday)

ए‎पिस इं‎डिया का बड़ा बोनस इश्यू, निवेशकों के लिए खास मौका

– 24:1 रेशियो में बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट 5 दिसंबर
मुंबई (ईएमएस)। ए‎पिस इं‎डिया ‎लिमिटेड (सिक्योरिटी कोड: 506166), जो हनी, फूड प्रोडक्ट्स और एफएमसीजी सेक्टर में काम करती है, इस हफ्ते अपने शेयरधारकों के लिए बड़ा अवसर लेकर आ रही है। कंपनी ने 24:1 के बेहद बड़े अनुपात में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है। इसका मतलब है कि निवेशकों के पास जितने भी शेयर हैं, उन्हें हर 1 शेयर पर 24 नए बोनस शेयर मिलेंगे। कंपनी ने 5 दिसंबर को एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट घोषित की है। इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास शेयर होंगे, वे इस बोनस का लाभ उठा सकेंगे। बोनस इश्यू का मुख्य उद्देश्य कंपनी के मजबूत रिजर्व और वित्तीय स्थिति का संकेत देना होता है। यह निवेशकों के लिए फ्री शेयर पाने का मौका है और इसे अक्सर सकारात्मक संकेत माना जाता है। बोनस शेयर मिलने के बाद निवेशकों की होल्डिंग बढ़ जाती है, हालांकि शेयर की कीमत अपने अनुपात में एडजस्ट हो जाती है। इससे कुल वैल्यू लगभग वही रहती है, लेकिन शेयर की संख्या बढ़ने से लिक्विडिटी तेज होती है और नए निवेशकों के लिए प्रवेश आसान हो जाता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed