11 March, 2026 (Wednesday)

रूस ने दी वॉट्सऐप को ब्लॉक करने की धमकी

-उशाकोव का दावा- कुछ बातें वॉट्सऐप पर हुई उसे हैक किया गया होगा
मास्को (ईएमएस)। रूस की कम्युनिकेशन रेगुलेटर रोसकॉमनाडज़ोर ने फिर वॉट्सऐप को ब्लॉक करने की धमकी दी है। संस्था का आरोप है कि मेटा के स्वामित्व वाला यह मैसेजिंग ऐप रूस के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। इस बयान के बाद रूस के कई बड़े शहरों में वॉट्सऐप ब्लॉक हो गया था, साथ ही साइबेरिया और उरल्स क्षेत्रों में भी पिछले दिन इसी तरह की समस्याएं देखी गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूस की कम्युनिकेशन रेगुलेटर रोसकॉमनाडज़ोर का आरोप है कि वॉट्सऐप का इस्तेमाल देश में आतंकवादी गतिविधियां करने, अपराधियों को भर्ती करने और नागरिकों के खिलाफ धोखाधड़ी जैसी घटनाओं में किया जा रहा है। अगर वॉट्सऐप रूसी कानूनों का पालन नहीं करता है, तो इसे पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया जाएगा।
बता दें वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा रूस में पहले ही प्रतिबंधित है और इसे अत्यधिक चरमपंथी संगठन घोषित किया गया है। यह कदम रूस के यूक्रेन पर पूर्ण पैमाने पर आक्रमण के बाद उठाया गया। अगस्त में रोसकॉमनाडज़ोर ने देश के दूसरे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर भी पाबंदी और बैन लगाए थे। विशेषज्ञ मानते हैं कि रूस यूज़र्स को कैमलिन-मान्य मैसेजिंग सेवा मेक्स की ओर मजबूर कर सकता है। वॉट्सऐप की तरह मेक्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं है और यह रूसी कानून प्रवर्तन के साथ यूज़र का डेटा शेयर करती है।
रिपोर्ट के मुताबिक उशाकोव ने दावा किया कि कुछ बातें वॉट्सऐप पर हुई थी और उसे हैक किया गया होगा। इसी के बाद रूस ने वॉट्सऐप के खिलाफ एक्शन की चेतावनी दी है। रूस के वॉट्सऐप पर प्रतिबंध का असर भारत पर नहीं होगा, क्योंकि यह फैसला सिर्फ रूसी कानून और रूस में काम करने वाले इंटरनेट प्लेटफॉर्म्स पर लागू होता है। भारत में वॉट्सऐप का इस्तेमाल सामान्य रूप से जारी रहेगा और मेटा को भारतीय नियमों का पालन करना होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed