06 June, 2026 (Saturday)

आज की ताजा खबर LIVE: पंजाब: लुधियाना में शादी समारोह में चली गोलियां, दो लोगों की मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर हैं. आज वो डीजीपी आईजीपी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी समेत कई अन्य प्लेटफॉम पर मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. दिल्ली नगर निगम की 12 सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा.
आज की ताजा खबर LIVE: पंजाब: लुधियाना में शादी समारोह में चली गोलियां, दो लोगों की मौत
पंजाब: लुधियाना में शादी समारोह में चली गोलियां, दो लोगों की मौत
लुधियाना के पखोवाल रोड पर विवाह समारोह में दो गैंग में चली गोलियां, जिसमे दो लोगो की मौत हुई दो जख्मी है. जिन्हें डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया.

इंडोनेशिया: बाढ़ के कारण अब तक 300 लोगों की मौत
इंडोनेशिया में बाढ़ के कारण हालात खराब हो रहे हैं. न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस बाढ़ के कारण अब तक 300 लोगों की मौत हो चुकी है.

दिल्ली: अक्षरधाम मंदिर के पास AQI 269
दिल्ली: अक्षरधाम मंदिर के आसपास का इलाका ज़हरीले स्मॉग की परत से ढका हुआ है, CPCB के मुताबिक इलाके का AQI 269 है जो ‘खराब’ कैटेगरी में है.

दिल्ली: वसंत कुंज इलाके में BMW कार ने 3 लोगों को टक्कर मारी
दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में BMW कार ने 3 लोगों को टक्कर मारी है. BMW कार के ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया. हिमाचल प्रदेश के रजिस्ट्रेशन वाली कार है.

नेशनल हेराल्ड केस में नई FIR, राहुल- सोनिया पर साजिश का आरोप
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज कर ली है. इस FIR में उनके साथ छह अन्य लोगों और तीन कंपनियों को आरोपी बनाया गया है. आरोप है कि कांग्रेस से जुड़ी कंपनी AJL (एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड) को धोखाधड़ी से अपने कब्जे में लेने के लिए क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी की गई.

चक्रवात दित्वा के कारण मौसम विभाग ने कुड्डालोर के लिए जारी किया रेड अलर्ट
तमिलनाडु में चक्रवात दित्वा के कारण भारतीय मौसम विभाग ने कुड्डालोर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. चक्रवात दित्वा के कारण तटीय क्षेत्रों और कावेरी डेल्टा के जिलों में भारी बारिश हुई. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तैनात की गई है.

एनडीआरएफ की 5 टीमें गुजरात के वडोदरा से तमिलनाडु के लिए रवाना
चक्रवात दित्वा के कारण उत्पन्न स्थिति को देखते हुए, तमिलनाडु में तैनाती के लिए, एफडब्ल्यूआर और सीएसएसआर संसाधनों से लैस एनडीआरएफ की 6 बटालियनों की 5 टीमों को गुजरात के वडोदरा से चेन्नई हवाई मार्ग से लाया गया है.

तीन लोगों ने हमारे काफिले का पीछा किया और गाड़ियों पर पथराव किया: मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा
मध्य प्रदेश के मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा, जब हम SIR का काम करके लौट रहे थे, तो तीन लोगों ने हमारे काफिले का पीछा किया और बाद में गाड़ियों पर पथराव किया. सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया. मैं हमेशा नशाखोरी रोकने पर ज़ोर देता हूं, लेकिन काम ठीक से नहीं हो पा रहा है. मैंने इस बारे में एसपी से भी बात की है.

आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे. यह इस रेडियो कार्यक्रम की 128वीं कड़ी होगी.

सभी 200 विमान अब पूरी तरह से अपडेट: इंडिगो
इंडिगो ने ट्वीट किया, हमें अपने A320-परिवार के बेड़े में अनिवार्य एयरबस सिस्टम सुधार के पूर्ण होने की जानकारी साझा करते हुए खुशी हो रही है. सभी 200 विमान अब पूरी तरह से अपडेट हो चुके हैं और आवश्यकतानुसार अनुपालन कर रहे हैं. इस कार्यक्रम में कार्य का एक सावधानीपूर्वक समन्वित क्रम शामिल था, जिसमें हमारी इंजीनियरिंग और संचालन टीमों ने यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक विमान अनिवार्य सिस्टम अपग्रेड के साथ अपडेट रहे और साथ ही पूरे नेटवर्क में संचालन स्थिर रहे. उनके प्रयासों से हमें ग्राहकों की यात्रा पर न्यूनतम प्रभाव और शून्य रद्दीकरण के साथ पूरे बेड़े में अपग्रेड करने में मदद मिली. इस तकनीकी आवश्यकता के पूरा होने के साथ, अब प्रत्येक विमान नवीनतम स्वीकृत कॉन्फ़िगरेशन के साथ संचालित होता है, और हम अपनी नियमित सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत प्रदर्शन की बारीकी से निगरानी करते रहेंगे.

24 घंटों में तूफान दित्वा तमिलनाडु-पुदुचेरी तटों के उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना
भारतीय मौसम विभाग ने ट्वीट किया, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी श्रीलंका और तमिलनाडु के तटों पर चक्रवाती तूफान दित्वा पिछले 6 घंटों के दौरान 05 किमी प्रति घंटे की गति से लगभग उत्तर की ओर बढ़ गया और आज रात 11:30 बजे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु- पुदुचेरी तटों पर, वेदारण्यम (भारत) से लगभग 90 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व, कराईकल (भारत) से 90 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व, जाफना (श्रीलंका) से 130 किमी उत्तर-उत्तर पूर्व, पुदुचेरी (भारत) से 160 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व और चेन्नई (भारत) से 260 किमी दक्षिण में केंद्रित रहा. अगले 24 घंटों के दौरान इसके उत्तर तमिलनाडु-पुदुचेरी तटों के समानांतर लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है. उत्तर की ओर बढ़ते हुए, चक्रवाती तूफान आज, 30 नवंबर की सुबह और शाम तक क्रमशः तमिलनाडु-पुडुचेरी तटरेखा से न्यूनतम 50 किमी और 25 किमी की दूरी पर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित होगा.

थाईलैंड के विदेश मंत्री भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचे
थाईलैंड के विदेश मंत्री सिहासक फुआंगकेटकेओ भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचे.

MCD उपचुनाव आज, सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी वोटिंग
दिल्ली नगर निगम की 12 सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा. बीजेपी और आम आदमी के बीच कड़ा मुकाबला है.दिल्ली राज्य निर्वाचन आयुक्त, दिल्ली डॉ. विजय देव, ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वो मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. वोटिंग आज सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर हैं. आज वो डीजीपी आईजीपी कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी समेत कई अन्य प्लेटफॉम पर मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम का 128वां एपिसोड होगा. दिल्ली नगर निगम की 12 सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा. बीजेपी और आम आदमी के बीच कड़ा मुकाबला है.दिल्ली राज्य निर्वाचन आयुक्त, दिल्ली डॉ. विजय देव, ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वो मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. वोटिंग आज सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी. IMD ने चक्रवाती तूफान दित्वाको लेकर संभावना जताई है कि आज सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु ,पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी तक पहुंच सकता है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *