06 June, 2026 (Saturday)

आज की ताजा खबर LIVE: कोलकाताः बंगाल में बैक डेट से बनाए जा रहे फर्जी प्रमाणपत्रः बीजेपी नेता दिलीप घोष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. पीएम वहां शनिवार को डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे. पीएम यह दौरा दो दिन का है. पीएम के साथ-साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इसी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए रायपुर में ही हैं.
आज की ताजा खबर LIVE: कोलकाताः बंगाल में बैक डेट से बनाए जा रहे फर्जी प्रमाणपत्रः बीजेपी नेता दिलीप घोष
सेफ्टी नॉर्म्स नहीं तो स्लीपर कोच बस नहींः प्रियांक कानूनगो
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की बेंच, जिसके हेड मेंबर प्रियांक कानूनगो हैं, ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि वे उन सभी स्लीपर कोच बसों को हटा दें जो सेफ्टी नॉर्म्स का उल्लंघन करती हैं.

नोएडाः फेस टू में प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या
उत्तर प्रदेश के नोएडा थाना फेस टू इलाके में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी है. देर रात पीजी में घुसकर प्रेमिका को गोली मारी. सोनू नाम की 25 साल की युवती याकूबपुर गांव के पीजी में किराए पर रहती थी और उसका कृष्णा नामक युवक से प्रेम संबंध था. देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. विवाद बढ़ने पर कृष्णा ने उसे गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल प्रेमिका को अस्पताल में कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

कोलकाताः बैक डेट से बन रहे फर्जी प्रमाणपत्रः दिलीप घोष
कोलकाता में बीजेपी नेता दिलीप घोष ने बताया, “हमें पहले से जानकारी थी कि TMC की तरफ से बहुत जगह बैक डेट के 2002 से पहले के फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं. ये बड़े पैमाने पर हो रहा है. सिर्फ जन्म प्रमाणपत्र होने से मतदाता नहीं मानना चाहिए. उनके परिवार से भी कोई यहां होना चाहिए.”

दिल्लीः आनंद विहार में AQI 358
दिल्ली के आनंद विहार इलाके में स्मॉग की गहरी परत छाई हुई है. CPCB के मुताबिक इलाके में AQI 358 है, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है.

मैं आलाकमान की बात मानूंगाः सिद्धारमैया
बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, “पार्टी आलाकमान ने डीके शिवकुमार से कहा कि हमें मिलना चाहिए और बात करनी चाहिए. लेकिन मेरा स्टैंड है कि आलाकमान जो भी कहेगा, मैं उसे मानूंगा.”

हमारे निर्धारित परिचालन में देरी होगी और समय भी अधिक लगेगा: एयर इंडिया
एयर इंडिया ने ट्वीट किया, हमें एयरबस के ए320 परिवार के विमानों से संबंधित निर्देश की जानकारी है, जो वर्तमान में सभी एयरलाइन ऑपरेटरों के लिए सेवा में हैं. इसके परिणामस्वरूप हमारे बेड़े के एक हिस्से में सॉफ्टवेयर/हार्डवेयर में बदलाव होगा, जिससे हमारे निर्धारित परिचालन में देरी होगी और समय भी अधिक लगेगा.

रायपुर में आज डीजीपी-आईजीपी कॉफ्रेंस में शामिल होंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर हैं. जहां, वो आज को डीजीपी-आईजीपी कॉफ्रेंस में शामिल होंगे. पीएम का यह दौरा दो दिनों का है.

डोनाल्ड ट्रंप बोले- बाइडेन के 92 फीसदी दस्तावेज और एग्जिक्यूटिव आदेश खत्म
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने पोस्ट किया, स्लीपी जो बाइडेन द्वारा ऑटोपेन से हस्ताक्षरित कोई भी दस्तावेज़, जो उनमें से लगभग 92% थे, समाप्त किया जाता है, और अब उनका कोई बल या प्रभाव नहीं रहेगा. यदि अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा विशेष रूप से अनुमोदन नहीं दिया जाता है, तो ऑटोपेन का उपयोग करने की अनुमति नहीं है. ओवल ऑफिस में सुंदर रेज़ोल्यूट डेस्क के चारों ओर बाइडेन को घेरे रहने वाले कट्टरपंथी वामपंथी पागलों ने उनसे राष्ट्रपति पद छीन लिया. मैं सभी कार्यकारी आदेशों और अन्य किसी भी चीज़ को रद्द कर रहा हूं, जिस पर सीधे तौर पर कुटिल जो बाइडेन द्वारा हस्ताक्षर नहीं किए गए थे, क्योंकि ऑटोपेन का संचालन करने वाले लोगों ने ऐसा अवैध रूप से किया था. जो बाइडेन ऑटोपेन प्रक्रिया में शामिल नहीं थे और अगर वह कहते हैं कि वह शामिल थे, तो उन पर झूठी गवाही देने का आरोप लगाया जाएगा.

राजस्थान CM ने भारत मंडपम में फिक्की की बैठक के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में फिक्की की 98वीं वार्षिक आम बैठक के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे पर हैं. जहां, वो शनिवार को डीजीपी-आईजीपी कॉफ्रेंस में शामिल होंगे. पीएम का यह दौरा दो दिनों का है. पीएम के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी रायपुर में ही हैं और डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे. गृहमंत्री भी दो दिन तक वहीं रहेंगे. प्रधानमंत्री इस बैठक में राष्ट्रपति के पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे. दिल्ली के लोग शनिवार से आईटीओ क्षेत्र के स दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के असीता पार्क में ‘हॉट एअर बैलून’ की सवारी का आनंद ले सकेंगे. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्य कांत और केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू शनिवार से शुरू हो रही अखिल भारतीय न्यायाधीश बैडमिंटन चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे.

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *