आज की ताजा खबर LIVE: पंजाब: नवीन हत्याकांड मामले में शूटर बादल गिरफ्तार
प्रधानमंत्री मोदी आज स्काईरूट के इनफिनिटी हैदराबाद परिसर का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे. हरियाणा के सरकारी डॉक्टर अपनी मांगों के समर्थन में पेन-डाउन हड़ताल पर रहेंगे. बिहार एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज भी सुनवाई होगी.
आज की ताजा खबर LIVE: पंजाब: नवीन हत्याकांड मामले में शूटर बादल गिरफ्तार
पंजाब: नवीन हत्याकांड मामले में शूटर बादल गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने आरएसएस कार्यकर्ता नवीन की हत्या में शामिल मुख्य शूटर बादल गिरफ्तार किया है. हथियारों की बरामदगी और आरोपियों के साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस श्मशान घाट पहुंची थी. बादल के दो साथियों ने पुलिस को देखते ही उन पर फायरिंग शुरू की. नवीन अरोड़ा मर्डर केस में मुख्य आरोपी बादल पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ में एक हेड कांस्टेबल गोली लगने से घायल हुआ है. आरोपी बादल और घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फाजिल्का ले जाया गया.
राजस्थान: बाड़मेर से पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार
बाड़मेर में एक पाकिस्तानी नागरिक तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया. ग्रामीणों की सूचना पर बीएसएफ ने उसे जाटों का बेरा के पास मवेशी बाड़े से दबोच लिया. बीएसएफ ने पाक नागरिक को सेड़वा पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन आगे की जांच जारी है ताकि सीमा उल्लंघन की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.
भोपाल: IAS संतोष वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी
आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. कार्मिक विभाग ने यह नोटिस किया है. ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी को लेकर नोटिस जारी किया है. संतोष वर्मा ने एक कार्यक्रम में कहा था- आरक्षण तब तक मिलना चाहिए, जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं कर दे या संबंध ना बना ले,,
पंजाब: अमृतपाल सिंह को पैरोल देने से पंजाब सरकार का इंकार
NSA के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद पंजाब के खडूर साहब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह को पैरोल देने से पंजाब सरकार ने इंकार कर दिया है. अमृतपाल ने 21 नवंबर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए अस्थायी तौर पर पैरोल देने की याचिका दाखिल की थी. इसी याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार के गृह सचिव और अमृतसर के डीसी को एक सप्ताह में फैसला लेने के लिए कहा था.
गुवाहाटी से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट कैंसिल
एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 2884 गुवाहाटी से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट अचानक ऑपरेशनल कारणों से कैंसिल कर दी है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा विधानसभा संबोधित करेंगी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी. यह उनके राष्ट्रपति बनने के बाद ओडिशा विधानसभा में पहला संबोधन होगा. विधानसभा सचिवालय ने राष्ट्रपति के दौरे के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके, 4.0 रही तीव्रता
बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिसकी तीव्रता 4.0 थी. भूकंप का केंद्र कॉक्स बाज़ार से 151 किमी दक्षिण-पश्चिम चटगांव था.
आज नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेंगे. निरीक्षण के बाद वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे. इसके उपरांत सूबे के मुखिया नोएडा के सेक्टर-50 में स्थित एक निजी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे.
पंजाब के फाजिल्का जिले में बस और ट्रक की टक्कर, 2 की मौत 15 जख्मी
पंजाब के फाजिल्का जिले के टाहलीवाला गांव के पास एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं 15 लोग जख्मी हो गए. टक्कर इतनी जोरदार थी की बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई.
बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में डम्पर ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक पर गिरा
बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में एक डम्पर ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर रेलवे ट्रैक पर गिर गया. बगल वाली पटरी पर अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस बाल-बाल बच गई. एसपी बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि डम्पर चालक अंदर फंस गया था. पुलिस, रेलवे अधिकारियों और अन्य विभागों ने उसे बचाया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. एक पैसेंजर ट्रेन भी वहां फँसी हुई है. उन्होंने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने वैकल्पिक इंजन लगाकर उसे आगे बढ़ाने की व्यवस्था की है.
हरियाणा में आज 2 घंटे अस्पतालों में ओपीडी रहेगी बंद
हरियाण के सरकारी डॉक्टर अपनी मांगों के समर्थन में आज सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रखते हुए पेन-डाउन हड़ताल पर रहेंगे. हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (HCMSA) ने अपनी राज्य कार्यकारिणी की देर शाम हुई ऑनलाइन बैठक में यह फैसला लिया.
PM मोदी आज स्काईरूट के इनफिनिटी हैदराबाद परिसर का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी आज स्काईरूट के इनफिनिटी हैदराबाद परिसर का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी आज स्काईरूट के इनफिनिटी हैदराबाद परिसर का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे. हरियाणा के सरकारी डॉक्टर अपनी मांगों के समर्थन में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद रखते हुए पेन-डाउन हड़ताल पर रहेंगे. बिहार एसआईआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज भी सुनवाई होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद दिल्ली में समीक्षा बैठक है. ट्रंप ने जेलेंस्की को अल्टीमेटम दिया था, जिसका आज आखिरी दिन है. ट्रंप ने 27 नवंबर तक पीस प्लान पर साइन करने नहीं तो गद्दी छोड़ने की चेतावनी दी थी. ट्रंप ने यूक्रेन को 28 पॉइंट फार्मूला दिया है.
