आज की ताजा खबर LIVE: बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है, सासाराम में बोले अमित शाह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड रजत जयंती समारोह में शामिल हुए. देवभूमि को 8 हजार करोड़ की सौगात दी गई. वहीं बाबा बागेश्वर की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा जारी है. फरीदाबाद में लोगों को हिंदू राष्ट्र की शपथ दिलाई. देश में आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ. गुजरात ATS ने ISIS के तीन आतंकी पकड़े.
आज की ताजा खबर LIVE: बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है, सासाराम में बोले अमित शाह
हमें घुसपैठियों के वोट नहीं चाहिए- अमित शाह
अमित शाह ने सासाराम में कहा कि राहुल और तेजस्वी ने घुसपैठियों को अपना वोट बैंक बना लिया है. हमें घुसपैठियों के वोट नहीं चाहिए. हम तो सासाराम के युवाओं के वोट और लखपति दीदी के वोट से जीतने आए हैं.
बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है- अमित शाह
बिहार के सासाराम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले चरण में तय हो चुका है कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने वाली है. लेकिन सासाराम वालों, याद रखिए, जरा सी भी गलती हुई तो जंगलराज फिर लौट आएगा. लालटेन वालों को बिहार में आने मत देना, वरना आगे बढ़ रहा बिहार फिर से जंगलराज से तहस-नहस हो जाएगा.
उत्तराखंड: 25 साल पहले 6 महीने में 4,000 हवाई यात्री, आज हर दिन आ रहे 4,000-PM मोदी
उत्तराखंड के देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 25 साल पहले उत्तराखंड में 6 महीने में 4,000 पर्यटक हवाई जहाज से आते थे. आज, उत्तराखंड में हर दिन 4,000 पर्यटक हवाई जहाज से आते हैं. पिछले 25 सालों में इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या में 10 गुना बढ़ हुई है. उन्होंने कहा कि पहले केवल 1 मेडिकल कॉलेज था. आज 10 मेडिकल कॉलेज हैं.
पुलवामा: आतंकी समर्थन नेटवर्क पर छापे, PoK से जुड़े OGW और UAPA आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी
आतंकी समर्थन ढांचों पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, पुलवामा पुलिस ने जिले में कई जगहों पर समन्वित तलाशी अभियान चलाया. इन छापों में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (JKNOP) से सक्रिय जम्मू-कश्मीर के नागरिकों से कथित तौर पर जुड़े लोगों को निशना बनाया गया. विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर, ज़िले में ओवर ग्राउंड वर्कर्स (OGW) और यूएपीए के तहत जमानत पर रिहा हुए आरोपियों के घरों पर तलाशी ली गई.
भारत की दोहरी ताकत: CDS अनिल चौहान बोले- महाद्वीपीय दृष्टि से आगे बढ़कर हिंद महासागर में बनें प्रमुख समुद्री शक्ति
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि अगर आप 20वीं सदी की भू-राजनीतिक घटनाओं को देखें, तो भारत का विभाजन, पाकिस्तान का आना, चीन के साथ हमारा युद्ध, इन सबने भारत को एक महाद्वीपीय दृष्टिकोण अपनाने के लिए मजबूर किया. लेकिन यदि आप भारत के भूगोल पर नज़र डालें, तो मुझे लगता है कि यह बताता है कि भारत एक महाद्वीपीय और एक समुद्री शक्ति है. इसलिए भारत को हिंद महासागर क्षेत्र में एक प्रमुख स्थान प्राप्त है. इस वजह से हम हमेशा किसी भी दूसरे देश के लिए पहली प्रतिक्रिया देने वाले और पसंदीदा भागीदार रहे हैं.
गुजरात ATS ने ISIS के तीन आतंकियों को दबोचा, देश में कर रहे थे हमलों की साजिश
गुजरात ATS को बड़ी कामयाबी मिली है. एटीएस की टीम ने ISIS के तीन आतंकियों को पकड़ा है. ये सभी हथियार एक्सचेंज करने के लिए गुजरात आए थे. देश भर में उन्हें आतंकी हमले को अंजाम देना था. टीम की कामयाबी से बड़ी आतंकी साजिश का हुआ पर्दाफाश हुआ है. पिछले एक साल से गुजरात ATS की रडार ये तीनों आतंकी थे.
25 साल का हुआ उत्तराखंड, राज्य स्थापना दिवस पर आज देहरादून जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड राज्य के गठन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित रजत जयंती समारोह में आज शामिल होंगे. राज्य स्थापना दिवस के मुख्य समारोह के लिए वन अनुसंधान संस्थान में भव्य तैयारियां की गई हैं. इस समारोह में लगभग एक लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.
कश्मीर में CIK की बड़ी कार्रवाई, 5 जिलों में छापेमारी, 7 संदिग्ध हिरासत में
कश्मीर के 5 जिलों, पुलवामा, शोपियां, श्रीनगर, बारामूला, कुलगाम में सीआईके (काउंटर इंसर्जेंसी) की छापेमारी जारी है. सूत्रों के अनुसार, छापे सोशल मीडिया पर आतंकवाद और आतंकवादियों के ग्लैमराइजेशन से जुड़े हैं.
प्रधानमंत्री लोगों का 65% आरक्षण खा गए हैं, ये बताएं बिहार और गुजरात को क्या दिया?- तेजस्वी यादव
बिहार में आरजेडी नेता और महागठबंधन के सीएम चेहरे तेजस्वी यादव ने कहा कि आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. माहौल बहुत अच्छा है. बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है और 11 नवंबर को भी यही करेगी. प्रधानमंत्री हों या कोई और मंत्री, कोई भी हमारी 17 महीने की सरकार में दिए गए आरक्षण की बात नहीं कर रहा है. प्रधानमंत्री लोगों का 65% आरक्षण खा गए हैं. उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने बिहार और गुजरात को क्या दिया?
धीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आज तीसरा दिन
बाबा बागेश्वर सरकार के पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन हिन्दू एकता’ पदयात्रा का आज तीसरा दिन है. NIT दशहरा ग्राउंड फरीदाबाद से बागेश्वर बाबा की ‘सनातन हिन्दू एकता’ पदयात्रा शुरू होकर आज बल्लभगढ़ मंडी तक जाएगी. वहीं दिल्ली के छतरपुर से शुरू होकर वृंदावन तक जाएगी. पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री 16 नवंबर को तकरीबन 150 किलोमीटर की पदयात्रा करके वृंदावन पहुंचेंगे.
जहरीला धुंध ओढ़े है एम्स का इलाका, AQI पहुंचा 420 पार
दिल्ली के एम्स के आसपास के इलाके में प्रदूषण का असर देखने को मिल रहा है. यहां पर जहरीली हवा का धुंध बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, इलाके का AQI 421 है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में है.
अक्षरधाम के पास AQI पहुंचा 412, इस जहरीली हवा में सांस लेना भी मुश्किल!
दिल्ली में आज सुबह अक्षरधाम के आसपास की हवा में जहरीला प्रदूषण का असर देखने को मिला. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, यहां का AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में 412 है.
दिल्ली में जहरीले स्मॉग का साया, आईटीओ का AQI 420, ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंचा
इस सुबह आईटीओ के आसपास की हवा में जहरीला धुआं बना हुआ है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, इस क्षेत्र में AQI ‘गंभीर‘ श्रेणी में 420 है.
मुकेश अंबानी ने तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में की पूजा-अर्चना
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने तिरुमाला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की.
आज उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. जहां, राज्य के गठन के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे. देहरादून शिक्षा, सिंचाई और खेल सहित कई सेक्टर से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लुआंडा, अंगोला पहुंचीं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लुआंडा, अंगोला पहुंचीं.राष्ट्रपति अंगोला और बोत्सवाना की राजकीय यात्रा पर हैं, जो किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन देशों की पहली राजकीय यात्रा है.
15 सालों से पीएम मोदी ने बिहार में नहीं, बल्कि गुजरात में कारखाने लगाए: प्रशांत
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर कहते हैं, वे (भाजपा) बिहार से वोट लेते हैं, इसलिए उन्हें बिहार में भी कारखाने लगाने चाहिए. पिछले 15 सालों से प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार में नहीं, बल्कि गुजरात में कारखाने लगाए हैं. क्या यह आपको स्वीकार्य है? ‘नीतीश चाचा रहेंगे की जाएंगे?’ क्या आप ‘लालू का लालटेन’ चाहते हैं? लालटेन का जंगलराज? अब अगर आप लालू, नीतीश या मोदी को वोट नहीं देंगे, तो फिर कौन बचेगा?.
बिहार में दूसरे चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन
बिहार में दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज सासाराम में एनडीए गठबंधन के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए यहां देहरादून जाएंगे. इस दौरान वो 8260 करोड़ रुपए से ज्यादा की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे. बिहार में दूसरे और आखिरी चरण के मतदान के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज सासाराम में एनडीए गठबंधन के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. चीनी एयरलाइन चाइना ईस्टर्न आज से दिल्ली-शंघाई उड़ान शुरू करेगी. इससे कुछ दिन पहले, इंडिगो ने कोलकाता से ग्वांगझू के लिए उड़ान शुरू की थी. दोनों देशों के बीच लगभग पांच साल के अंतराल के बाद उड़ान सेवाएं फिर से शुरू हो रही हैं.
