आज की ताजा खबर LIVE: बिहार में NDA का घोषणा पत्र जारी
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज वाराणसी पहुंचेंगे. उपराष्ट्रपति बनने के बाद उनका ये वाराणसी का पहला दौरा है. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. पीएम मोदी गुजरात दौरे पर हैं.
बिहार में NDA का घोषणा पत्र जारी
बिहार में एनडीए ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. अपने घोषणा पत्र में वादा किया कि बिहार के युवाओं को 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देंगे.
सरदार पटेल एकता और अखंडता के प्रतीक: पीएम मोदी
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर केवडिया में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर PM मोदी ने कहा कि सरदार पटेल एकता और अखंडता के प्रतीक हैं.
मध्य प्रदेश: बड़वानी में बस पलटने से 1 की मौत, 40 घायल
मध्यप्रदेश के बड़वानी में तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलट गई, इसमें 1 की मौत और 40 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बिहार: थोड़ी देर में जारी होगा NDA का घोषणा पत्र
NDA का घोषणा पत्र थोड़ी देर में जारी होगा. इसको संकल्प पत्र नाम दिया गया है. नारा है,,विकसित बिहार के लिए. जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, चिराग, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन मांझी भी मौजूद रहेंगे.
रोहित गोदारा गैंग से विधायक नरेश मीणा को मिली धमकी
देश के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर रोहित गोदारा की तरफ से अंता से आम आदमी पार्टी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को जान से मारने की धमकी मिली है.
बिहार: मोकामा में दुलारचंद हत्या मामले में अनंत सिंह पर केस दर्ज
दुलार चंद हत्या मामले में मोकामा में अनंत सिंह पर केस दर्ज कर लिया गया है. अनंत सिंह के साथ कर्मवीर सिंह, संजय सिंह और छोटन सिंह पर भी केस दर्ज किया गया है. दुलारचंद के परिजनों के बयान पर केस दर्ज किया गया है.
गुजरात: केवडिया में PM नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी
गुजरात के केवडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की, थोड़ी देर बाद संबोधन होगा.
गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केवड़िया पहुंचे, थोड़ी देर में होगा संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के केवडिया पहुंचे. यहां आज परेड का आयोजन होने वाला है. इसके साथ ही पीएम मोदी का संबोधन भी होगा.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरदार पटेल को किया नमन
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नमर किया. राष्ट्रपति ने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्रीय एकीकरण का किया है. सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर गुजरात के केवड़िया में बड़ा आयोजन हो रहा हे. यहां आज परेड भी होगी. इसके बाद पीएम मोदी का संबोधन भी होगा.
वाराणसी: देव दीपावली की तैयारियां शुरु, 5 नवंबर को जलाए जाएंगे 15 लाख दिए
वाराणसी में देव दीपावली की तैयारियां शुरु हो गई हैं. लेजर शो पिछली साल की तरह रहेगा. 5 नवंबर को देव दीपावली होगी. 15 लाख दिए जलाए जाएंगे. फायरवर्कस का भी कार्यक्रम होगा. शाम 5 बजे से दिए जलने शुरु होंगे.
बिहार: सीएम योगी और जेपी नड्डा करेंगे जनसभाओं को संबोधित
बिहार में आज सीएम योगी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे. सीएम योगी की बिहार के सिवान, लालगंज और अगिआंव विधान सभा क्षेत्र में जनसभाएं आयोजित होगी, जेपी नड्डा बक्सर में मांगेंगे वोट.
निर्मला सीतारमण के विमान की सिलीगुड़ी में इमरजेंसी लैंडिंग
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भूटान जाने वाले विमान की सिलीगुड़ी में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है.
एनडीए आज जारी करेगा अपना घोषणा पत्र
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए आज सुबह 9:30 बजे अपना घोषणा पत्र जारी करेगा.
आज वाराणसी पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज वाराणसी पहुंचेंगे. उपराष्ट्रपति बनने के बाद उनका ये वाराणसी का पहला दौरा है. वो वाराणसी के सिगरा स्थित नए ‘सतराम भवन’ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे, जहां पूजा-अर्चना करेंगे.
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए आज सुबह 9:30 बजे अपना घोषणा पत्र जारी करेगा. पटना के एक होटल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम नीतीश कुमार, धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा, संजय झा, ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जयसवाल की मौजूदगी में इसे जारी किया जाएगा. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज वाराणसी पहुंचेंगे. उपराष्ट्रपति बनने के बाद उनका ये वाराणसी का पहला दौरा है. वो वाराणसी के सिगरा स्थित नए ‘सतराम भवन’ के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. इसके बाद काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे, जहां पूजा-अर्चना करेंगे. पीएम मोदी गुजरात दौरे पर हैं. आज एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह का नेतृत्व करेंगे. फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ आज रिलीज होगी. दिल्ली हाई कोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगाने के अनुरोध वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया था. जुबिन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ भी आज असम के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. कहा जा रहा है कि यह फिल्म पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी. लोगों के उत्साह को देखते हुए सिनेमाघरों में शो की संख्या बढ़ाई गई है. कांग्रेस नेता और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन आज तेलंगाना मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने आज एक ऑनलाइन बैठक बुलाई. सुप्रीम कोर्ट आज उस स्वत: संज्ञान मामले में फैसला सुनाएगा, जो मामलों की जांच के दौरान कानूनी राय देने वाले या पक्षकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों को तलब किए जाने से जुड़ा है
