ICU से निकालने के बाद आया श्रेयस अय्यर का पहला बयान, इंजरी पर दिया बड़ा अपडेट
Shreyas Iyer Injury: वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान इंजर्ड हो गए थे. जिसके कारण ही उनको आईसीयू में भी रखना पड़ा था. पिछले कुछ दिनों में उनकी हालत में सुधार हुआ है. लगातार उनके फिटनेस पर अपडेट भी सामने आ रही है. इस बीच आईसीयू से निकालने के बाद अय्यर ने सोशल मीडिया पर अपना पहला बयान दिया है.
Shreyas Iyer Injury: सिडनी वनडे मैच के दौरान इंजर्ड होने के बाद से ही भारतीय टीम के वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर सिडनी के अस्पताल में एडमिट हैं. जहां पर उन्हें स्थिति गंभीर होने के कारण कुछ समय आईसीयू में भी रखना पड़ा था. हालांकि पिछले कुछ दिनों में उनकी स्थिति बेहतर हो गई है. जिसके कारण ही वो ICU से भी बाहर आ गए हैं. अय्यर ने इंजर्ड होने के बाद अब पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करके श्रेयस ने अपने सभी फैंस को शुक्रिया में कहा है.
