06 June, 2026 (Saturday)

India vs Australia Live Score, 1st ODI: 500वें मैच में नहीं चले रोहित शर्मा, बस इतने रन बनाकर आउट

Ind vs Aus 1st ODI Live: पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला शुरू है. भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी पर उतारा है

Ind vs Aus Live Score: रोहित का कमबैक शानदार नहीं रहा
रोहित शर्मा का कमबैक मैच उनके लिए वैसा शानदार नहीं रहा, जैसे कि उम्मीद उन्होंने की थी. गिल के साथ उनकी पार्टनरशिप टूट गई है. रोहित बस 8 रन बनाकर हेजलवुड का शिकार बने, जिन्होने उन्हें स्लिप में लपकवाया. रोहित शर्मा का ये 500वां इंटरनेशनल मैच भी था.

India vs Australia: रोहित-गिल ने संभाली कमान
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पर्थ वनडे में भारतीय पारी की कमान संभाल ली है. ये दोनों खिलाड़ी ओपनिंग करने उतरे हैं. हालांकि, इससे पहले भारतीय टीम के साथ कुछ ऐसा हुआ, जो लगातार 16वीं बार देखने को मिला है. ये वनडे में भारत के टॉस हारने से जुड़ा है. लगातार 16 टॉस गंवाकर भारत ने नया रिकॉर्ड बनाया है.

India vs Australia Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. पर्थ वनडे में भारत के लिए पारी की शुरुआत शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने की है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने गेंदबाजी की शुरुआत की.

India vs Australia: ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, जोश फिलिप्स, मिचेल ओवन, कूपर कोनोली, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, मैट कुन्हेमन, जॉश हेजलवुड

Ind vs Aus Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मतलब भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. वैसे भारतीय कप्तान शुभमन ने कहा कि वो भी पहले गेंदबाजी चाहते थे. शुभमन का बतौर कप्तान ये पहला वनडे है.

 

India vs Australia: टॉस से पहले खुशखबरी
पर्थ में टॉस से पहले थोड़ी अच्छी खबर है. मैच पर बारिश का मंडरा रहा खतरा फिलहाल टल गया है. आसमान में छाए बादल छंट चुके हैं. यानी टॉस और मैच तय समय पर शुरू होने के आसार हैं.

India vs Australia Live Score: नीतीश रेड्डी का डेब्यू
पर्थ वनडे से नीतीश रेड्डी डेब्यू कर रहे हैं. नीतीश रेड्डी को डेब्यू कैप रोहित शर्मा से मिली. हालांकि, अभी पूरी प्लेइंग इलेवन का ऐलान नहीं हुआ है.

Ind vs Aus Live Score: बतौर कप्तान गिल का पहला वनडे
शुभमन गिल टीम इंडिया के 28वें वनडे कप्तान बनाए गए हैं. पर्थ में टीम इंडिया उनकी कप्तानी में पहला वनडे खेलेगी. गिल ने रोहित शर्मा की जगह भारतीय टीम की कमान संभाली है.

Ind vs Aus Live Score: 223 दिन बाद होगा ऐसा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में पहला वनडे है. इस मुकाबले के साथ 223 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होती दिखेगी.

India vs Australia: मैदान पर उतरते रोहित करेंगे कमाल
पर्थ वनडे के लिए मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा इतिहास रचेंगे. दरअसल, ये उनका 500वां इंटरनेशनल मैच होगा. 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले वो दुनिया के 11वें और भारत के 5वें क्रिकेटर होंगे.

Ind vs Aus Live Score: टॉस और मैच की टाइमिंग
पर्थ में अगर बारिश रुकावट नहीं बनती है तो टॉस भारतीय समय से सुबह साढ़े 8 बजे होगा. जबकि मैच की पहली गेंद सुबह 9 बजे फेंकी जाएगी.

India vs Australia Live Score: पर्थ में मौसम का हाल
एक्यूवेदर के मुताबिक, पर्थ में 19 अक्टूबर की सुबह साढ़े 11 बजे से पहले बारिश के 70 फीसद आसार है. मुकाबले के दौरान इसमें 35 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिल सकता है. मतलब ये कि मौसम टॉस या फिर मैच में रुकावट बन सकता है.

India vs Australia Live Score, 1st ODI Match at Perth Latest Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे पर्थ में है. ये मुकाबला ऑप्टस स्टेडियम पर है, जहां मेजबान ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत हार का है. उसने यहां 3 मैच खेले हैं और सभी हारे हैं. पिछले वनडे में तो उसके लिए ऑप्टस स्टेडियम पर 200 रन तक पहुंच पाना भी मुश्किल हो गया था. ऑस्ट्रेलिया को तीनों हार 2018 से 2024 के बीच खेले मुकाबले में मिली.

भारत के खिलाफ मुकाबला ऑस्ट्रेलिया का ऑप्टस स्टेडियम पर चौथा वनडे है. वहीं अगर भारतीय टीम की बात करें तो वो इस मैदान पर पहली बार खेलती दिखेगी. भारत टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद वनडे फॉर्मेट खेलने उतरी है. पर्थ वनडे खास इसलिए भी है क्योंकि इससे इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित-विराट की वापसी हो रही है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *