सरोजिनी नगर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा विकासखंड सरोजनी नगर में समूहो द्वारा लगाई गई दुकाने ।
मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 11.11.2020 को विकास खण्ड सरोजनीनगर मे उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गठित स्वयं सहायता समूहो द्वारा दिवाली त्यौहार पर तैयार किये गये सामानों की दुकानें सरोजिनी नगर विकास खंड परिसर के अंदर लगाई गई । जिसका शुभारम्भ खण्ड विकास अधिकारी सरोजनीनगर श्री निशांत राय द्वारा फीता काटकर किया गया । खंड विकास अधिकारी सरोजिनी नगर द्वारा बताया गया उत्तर प्रदेश के ग्रामीण अंचलों के लोगों की आजीविका चलाने एवं उनके उत्थान हेतु इनके द्वारा निर्मित स्वदेशी सामानों को खरीद कर दीपावली का पर्व मनाए और आप लोगों के द्वारा की गई खरीदारी से हुए कुछ पैसों की इनकी आमदनी से यह लोग भी अपने परिवारों में लोहारों की खुशियां मना सके और ग्रामीण अंचल के लोग कुछ आर्थिक सुधार हो सके इसलिए इस प्रकार के कार्यों का शुभारंभ आज इस विकासखंड परिसर में किया जा रहा है जिससे स्वदेशी को बल मिलने के साथ साथ गांव के गरीब लोग भी रोजगार और से जुड़ सकेंगे और आर्थिक रूप से मजबूत होकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ कर समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के योग्य हो सकेंगे । इस मौके पर खण्ड विकास कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी एवं काफी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहें । इन समूहों द्वारा दिवाली के त्यौहार पर विशेष रूप से तैयार किए गए मिट्टी के बर्तन , दीपक , खिलौने इलेक्ट्रॉनिक सामान , धूपबत्ती , कॉस्मेटिक सामान व खाद्य सामग्री मेंदलिया बेसन आदि की दुकानें लगाई गई है ।
