06 June, 2026 (Saturday)

अमित शाह का स्टेट हैंगर पर शिवराज ने किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह का आज यहां स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने स्वागत कर उनकी अगवानी की।

श्री शाह लगभग साढ़े दस बजे दिल्ली से विशेष विमान से यहां पहुंचे और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनकी स्टेट हैंगर पर अगवानी की गयी। श्री चौहान ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री शाह की अगवानी की। इसके उपरांत श्री शाह अन्य नेताआें से मिले और यहां कान्हासैया स्थित केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपीटी) के लिए रवाना हो गए, जहां वे शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही 48 वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस में शामिल होंगे।

श्री शाह दिन में मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री की ओर से आयोजित दोपहर भोज में शिरकत करेंगे। इसके बाद श्री शाह यहां विशाल जंबूरी मैदान में वन समितियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि यहां श्री शाह एक घंटे से अधिक का समय बिताएंगे। श्री शाह इसके उपरांत प्रदेश भाजपा कार्यालय रवाना होंगे इस बीच प्रदेश भाजपा कार्यालय के समीप उनका रोड शो होगा। इसके लिए सुरक्षा के सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

श्री शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंत्रियों और पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद देर शाम वापस दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed