06 June, 2026 (Saturday)

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने की पुलिस कमिश्नर से मुलाकात

लखनऊ व्यापारियों के साथ हुई घटनाओं में पुलिस की सक्रियता को लेकर मंगलवार को संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर से मुलाकात की। इस अवसर पर संगठन के  राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे  व साथ मे रहे साथियों ने श्री ठाकुर को रामचरितमानस भेंट करते हुए कहा की  व्यापारियों के साथ हुई कई  घटनाओं को पुलिस प्रशासन द्वारा पर्दाफाश कर  बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा गया जिसका श्रेय लखनऊ के समस्त पुलिस प्रशासन को जाता है। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अशोक विश्वकर्मा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी गुड़िया निगम प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद नाथ मिश्रा प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार गुप्ता लखनऊ मण्डल वरिष्ठ महासचिव राम दयाल श्रीवास्तव  अध्यक्ष प्रीति नगर महिला प्रकोष्ठ सरोज शर्मा उपस्थित रहें।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *