06 June, 2026 (Saturday)

विधायक नीरज बोरा ने मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया

लखनऊ, सोमवार, सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर क्यू अलीगंज में उत्तर क्षेत्र के विधायक डॉ नीरज बोरा ने प्रथम सत्र में कक्षा 6 से 11 तक के मेधावियों को पुरस्कृत किया वही द्वितीय सत्र में प्राथमिक विभाग के कक्षा 1से 5 तक के बच्चों को पूर्व महापौर सुरेश चंद्र अवस्थी, जयशंकर प्रसाद, वार्ड की सभासद श्रीमती गीता मिश्रा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।
प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह ने अंगवस्त्र, मोमेंटो विधायक डॉ नीरज बोरा, सुरेश चंद्र अवस्थी, गीता अवस्थी का भेटकर स्वागत किया ।
प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह ने बताया कि क्लास 10 व12 को छोड़ कर कुल 933 बच्चों ने परीक्षा दी जिसमें से 110 बच्चे 90% से अधिक ,171 ने 75%से अधिक तथा 341 ने 60% से अधिक अंक प्राप्त किया विद्यालय का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा।
मुख्य अतिथि डॉ नीरज वोरा जी ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ भी इम्पॉसिबल नही है।आप सभी को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए ।विश्व में महर्षि वाल्मीकि जी के उस कालखंड को याद किया जाता है जिसमें उन्होंने रामायण की रचना की थी न कि अन्य काल खंड रचना की।
इस अवसर पर मड़ियांव थाना अध्यक्ष अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष सचिन गुप्त, भाग प्रचारक सुदीप, फजुल्लागंज प्रथम पार्षद राम किशोर लोधी,तृतीय पार्षद अमित मौर्य, चतुर्थ के पार्षद प्रदीप शुक्ल तथा त्रिवेणी नगर के पार्षद मुन्ना मिश्रा, समाजिक कार्यकर्ता अनुराग साहू, मनीष सिंह उपस्थित रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *