21 October, 2026 (Wednesday)

यूपी बोर्ड परीक्षा तिथि 2022 कक्षा 12: 24 मार्च से होंगी इटरमीडिएट की परीक्षाएं, जानें विषयवार टाईमटेबल और समय

यूपी बोर्ड कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो सप्ताह बाद 24 मार्च 2022 से आयोजित की जाएंगी जो कि 12 अप्रैल तक चलेंगी। यूपी बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार विषयों की परीक्षाओं निर्धारित तारीखों पर तीन-तीन घंटों की दो पालियों में आयोजित की जाएंगी, जो कि सुबह 8 बजे और दोपहर 2 बजे शुरू होंगी। साथ ही, अन्य बोर्डों की तरह ही 15 मिनट का अतिरिक्त समय परीक्षार्थियों को क्वेश्चन पेपर रीडिंग के लिए दिए गए हैं।

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 टाईमटेबल

यूपीएमएसपी द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षाओं की शुरूआत हिंदी और प्रारंभिक हिंदी विषय के प्रश्न-पत्रों के साथ की जाएगी, जो कि सुबह की पाली में आयोजित किया जाएगा। वहीं, सबसे आखिर में यूपी बोर्ड द्वारा सिविक्स का पेपर आयोजित किया जाएगा।

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 टाईम-टेबल

  • हिंदी, सामान्य हिंदी, सैन्य विज्ञान – 24 मार्च
  • संगीत गायन, वादन, नृत्यकला, सामान्य आधिकारिक विषय – 25 मार्च
  • लेखाशास्त्र, गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, असामी, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली – 26 मार्च
  • भूगोल, व्यवसाय अध्ययन, गृह विज्ञान- 28 मार्च
  • चित्रकला, रंजनकला, अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य और भूगोल (पुराना पाठ्यक्रम) – 29 मार्च
  • पाली, अरबी, फारसी, अंग्रेजी – 30 मार्च
  • गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी पुराना पाठ्यक्रम और इतिहास – 31 मार्च
  • औद्योगिक संगठन पुराना पाठ्यक्रम, शस्य विज्ञान, मानव विज्ञान आदि – 1 अप्रैल
  • मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र, जीव विज्ञान और गणित – 4 अप्रैल
  • फल एवं खाद्य संरक्षण, आदि और कंप्यूटर – 6 अप्रैल
  • बीमा सिद्धांत एवं व्यवहार पुराना पाठ्यक्रम, अर्थशास्त्र और भौतिक विज्ञान – 7 अप्रैल
  • फल एवं खाद्य संरक्षण, आदि और अधिकोषण तत्व पुराना पाठ्यक्रम, कृषि जन्तु विज्ञान – 8 अप्रैल
  • काष्ठ शिल्प, ग्रन्थ शिल्प, आदि, संस्कृत, कृषि गणित, कृषि रसायन – 9 अप्रैल
  • रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, फल एवं खाद्य संरक्षण, आदि – 11 अप्रैल
  • नागरिक शास्त्र, फल एवं खाद्य संरक्षण, आदि – 12 अप्रैल

इन स्टेप में करें यूपी बोर्ड कक्षा 12 टाईमटेबल 2022 पीडीएफ डाउनलोड

यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं टाईमटेबल का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर विजिट करें और फिर होम पेज पर ही दिए गए ‘महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड’ में एक्टिव किए गए सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नये टाइमटेबल पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन होगा, जिसे छात्र डाउनलोड करके सेव कर पाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed