सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने किया सपा प्रत्याशी का प्रचार
सरोजनी नगर विकास खंड के भटगांव पंचायत में शुक्रवार डॉक्टर राजपाल कश्यप प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। राजपाल कश्यप ने प्रोफेसर अभिषेक मिश्रा के लिए सभी पिछड़ों से एकत्र होकर वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में पिछड़ों को केवल वोट दिलाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। समाजवादी पार्टी में आरक्षण, शिक्षा , चिकित्सा, रोजगार और विकास की बात होती है, इसलिए सभी से गुजारिश करता हूं कि आप सभी लोग समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को अखिलेश यादव समझकर ज्यादा से ज्यादा मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजें। उन्होंने कहा पश्चिम में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो रहा है मैं वहां भ्रमण करके आया हूं। इसलिए वक्त आ गया है किसानों की ,दलितों की, नौजवानों की ,नौकरी पेशा वालों की, और महिलाओं की सुरक्षा के लिए वोट करने का और उन्होंने यह भी कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकार आएगी तो महिलाओं को 1500 रुपए पेंशन और घरेलू बिजली मुफ्त, किसानों को बिजली मुफ्त और 22 लाख युवाओं को आईटी सेक्टर में रोजगार मिलेगा इन्हीं सब बातों को बताते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक मिश्रा को जिताने की अपील की । उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला सचिव ज्ञानेंद्र कुमार” ज्ञानू यादव ने सभी ग्राम वासियों के सहयोग से कराया। जिसमें जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मनोज पाल और पूर्व प्रधान राजेंद्र गौड़ , जयकरण मास्टर प्रदेश प्रवक्ता शिक्षक सभा ,बूथ अध्यक्ष मुनेश्वर यादव, मो नसीम अहमद, जिला सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ नरेश गौड़ ,अनस सिद्धकी ,अमिताभ पाल, लव कुश पाल ,राम अवतार पाल ,ऋषभ गौड़, कल्लू, रोहित यादव ,विशाल यादव ,सुशलेंद्र सहित सैकड़ों ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
