06 June, 2026 (Saturday)

दिल्ली यूनिवर्सिटी एंट्रेंस यूजी टेस्ट रिजल्ट घोषित, nta.ac.in पर डाउनलोड करें स्कोर कार्ड

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( National Testing Agency,NTA) ने यूजी प्रोगाम में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली DUET प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। एनटीए ने नतीजे nta.ac.in पर घोषित किया है। ऐसे में जो, उम्मीदवार जो दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, फॉर्म नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके DUET UG परिणाम 2021 की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

DUET UG Result 2021: यूजी रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद एक नई अधिसूचना पॉप अप होगी जो कहती है, “सार्वजनिक सूचना 27 अक्टूबर 2021 दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (DUET) -2021 के स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों के लिए स्कोर कार्ड का प्रदर्शन।अब एक नया पीडीएफ खुल जाएगा। उम्मीदवार अब पीडीएफ पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी। उम्मीदवारों को अब अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करना होगा। इसके बाद, स्कोर कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम की एक प्रति रखनी चाहिए।

DUET परीक्षा 2021 का आयोजन NTA द्वारा 26 सितंबर से 1 अक्टूबर 2021 तक देश भर में किया गया था। यह परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। एग्जाम MCQ-आधारित था और यह वस्तुनिष्ठ प्रकार का था। वहीं स्कोर कार्ड जारी होने से पहले NTA ने 8 अक्टूबर, 2021 को DUET UG आंसर-की जारी की थी। इसके बाद, उम्मीदवारों को 10 अक्टूबर, 2021 तक प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां मांगी गई थी। इस दौरान, उम्मीदवारों को आपत्ति उठाने का अवसर दिया गया फिर उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करके अब परिणाम जारी किया गया है। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकािरक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *