06 June, 2026 (Saturday)

महंगा मोबाइल सस्‍ते में बेचने के नाम पर थमा की साबुन की टिकिया, पुलिस में की शिकायत

राह चलते लोगों के साथ मेरठ शहर में ठगी की वारदात जारी हैं। बाइक सवार दो ठगों ने एक युवक को मोबाइल के नाम पर साबुन थमा दी। शक होने पर जब उसने डिब्बा खोला तो होश उड़ गए। उसने ठगों की तलाश भी की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर दी।

यह है मामला

कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदड़ी बाजार निवासी यासीन ने बताया कि वह पैदल ही बच्चा पार्क की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बुढ़ाना गेट के पास पहुंचा बाइक सवार दो ठगों ने उसे रोक लिया। उससे बातचीत करने के बाद कहा कि एक महंगा मोबाइल उनके पास है, जिसे सस्ते में बेच देंगे। पहले तो उसने मना कर दिया, लेकिन जब जोर देकर देखने के लिए कहा तो मोबाइल पसंद आ गया।

पता चलने पर पीछे भी दौड़ा

साढ़ पांच हजार रुपये में बात तय हो गई। उसने आन लाइन रुपये देने की बात कही तो उन्होंने कैश के लिए कहा। नकद में एक हजार रुपये और कम कर दिए। उसने तुरंत ही साढ़े चार हजार रुपये दे दिए। उन्होंने डिब्बे में मोबाइल रखने की बात कही। उनके जाने के बाद जैसे

मोबाइल झपटकर भाग रहे लुटेरे को पकड़कर धुना

मोदीपुरम : मोबाइल झपटकर भागते स्कूटी सवार लुटेरे को युवक ने दौड़कर पकड़ लिया। स्कूटी समेत नीचे गिरते ही भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सरधना के भलसोना निवासी सोनू पुत्र सतपाल अपनी मां के साथ हाईवे स्थित कोसा रिसोर्ट के सामने खड़े थे। सोनू मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी स्कूटी सवार लुटेरा आया और मोबाइल झपटकर भागने लगा। युवक ने साहस दिखाते हुए दौड़कर लुटेरे की कमीज पकड़कर खींच ली। इससे वह स्कूटी समेत जमीन पर गिर गया। राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने लुटेरे की धुनाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरे की पहचान राहुल पुत्र गुरु प्रसाद निवासी सोनिया विहार लोनी गाजियाबाद के रूप में हुई है।

कंकरखेड़ा पुलिस के हत्थे चढ़े दो चोर

मोदीपुरम : कंकरखेड़ा पुलिस ने मकान और दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को धर दबोचा। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो सिलाई मशीन भी बरामद की हैं। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि कस्बा स्थित एक दुकान में कुछ दिन पूर्व सिलाई मशीनें चोरी हुई थीं। तभी से टीम बदमाशों की तलाश में थी। आरोपितों की पहचान इमरान पुत्र सलाउद्दीन निवासी मेहताब सिनेमा सदर बाजार और हेमंत पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी माडल टाउन कंकरखेड़ा के रूप में हुई है। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *