06 June, 2026 (Saturday)

नेपोटिज्म पर सोनाक्षी सिन्हा का बयान, कहा- ‘स्टारकिड्स के हाथों से भी निकलते हैं प्रोजेक्ट्स, लेकिन वो रोते नहीं…’

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने स्टारकिड्स को लेकर बड़ी बात बोली है। उन्होंने कहा है कि केवल आउटसाइडर्स को ही नहीं स्टारकिड्स को भी फिल्मों से निकाला जाता है, लेकिन वह किसी के पास रोने नहीं जाते हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने यह बात बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टारकिड्स को मिलने वाली प्राथमिकता को लेकर होने वाली बहस पर कही है। उनके इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला से बात की। इस दौरान उन्होंने अपने करियर के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म और स्टारकिड्स को लेकर लंबी बात की। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि बहुत से स्टारकिड्स ऐसी भी हैं जिन्हें कई फिल्मों से हाथ धोना पड़ा है। यह चीज इंडस्ट्री का एक हिस्सा है। अभिनेत्री ने कहा, ‘मेरे हाथों से भी कई प्रोजेक्ट्स निकलने हैं, किसने नहीं किया? इस तरह यह पूरी स्टारकिड बहस बेकार है क्योंकि ऐसा नहीं है कि कोई स्टार किड किसी और की वजह से किसी प्रोजेक्ट से नहीं चूका है। लेकिन कोई भी इसको लेकर रोता नहीं है।’

सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा, ‘कोई बात नहीं, सब के साथ होता है। इससे निपटो, यार। यही जिंदगी है। गिरे हुए दूध के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है। चलो, मेरी बात भूल जाओ। मेरे पिता भी, जो स्टार किड नहीं थे, कई प्रॉजेक्ट्स से हाथ धो बैठे। यह हर कलाकार के साथ होता है और यह काम का हिस्सा है। यह कुछ ऐसा नहीं है जो इतना अनसुना या नया है। जैसा मैंने कहा, यह जॉब का हिस्सा है और आप अपनी जिंदगी के साथ आगे बढ़ते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और इसे जारी रखते हैं।’

बात करें सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की तो वह इन बीते दिनों अपनी फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आई थी। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त और नोरा फतेही सहित कई कलाकार अहम भूमिका थे। सोनाक्षी सिन्हा जल्द फिल्म ककुड़ा में नजर आएंगी। इस फिल्म में रितेश देशमुख की भी अहम भूमिका होगी। इसके अलावा वह एक हॉरर कॉमेडी में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग करने वाले हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *