06 June, 2026 (Saturday)

थिएटर खुलने पर कार्तिक आर्यन ने अपने अंदाज में जताई खुशी, पॉपकॉर्न लेकर हुए तैयार

बॉलीवुड कलाकारों के बीच इस वक्त काफी खुशी का माहौल है। जैसे ही थिएटर खुलने की खबर सामने आई सभी कालकारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अब एक के बाद एक लगातार अधिकतर फिल्मों की रिलीज डेट सामने आ रही है। इसी बीच अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी थिएटर खुलने की खुशी जाहिर की है। कार्तिक ने हमेशा की तरह अपने अलहदा अंदाज में ये खुशी फैंस के साथ शेयर की है।

कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अभइनेता अक्सर कई पोस्ट अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में कार्तिक ने फिल्म थिएटर के खुलने पर खुशी जाहिर की है। कार्तिक की भी कई ऐसी फिल्में हैं जो थिएटर रिलीज का इंतजार कर रही हैं। तो ऐसे में कार्तिक भी इस खबर को सुनकर काफी खुश हैं। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने फनी अंदाज में फैंस के साथ खुशी बांटी है।

कार्तिक आर्यन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीर सेयर की है। इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन हाथ में बाउल लेकर पोज दे रहे हैं। तस्वीर में कार्तिक ने काला चश्मा लगाया हुआ है और हमेशा की तरह फनी कैप्शन लिख फैंस के साथ अपनी खुशी जाहिर की है। कार्तिक ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘थिएटर खुल रहे हैं सुनते ही पॉपकॉर्न तैयार।’ इसके साथ उन्होंने #HappyAnnouncementDay हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है।

कार्तिक आर्यन की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी खुशी जता रहे हैं। बता दें कि थिएटर खुलने के बाद एक के बाद एक लगातार फिल्मों की रिलीज डेट का एलान किया जा रहा है। कार्तिक आर्यन की भी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को 19 नवंबर 2021 में रिलीज किया जाने वाला है। वहीं कार्तिर इन दिनों लगातार फिल्मों कीशूटिंग में व्यस्त हैं। फिलहाल कार्तिक फिल्म ‘फ्रेडी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग अपने अंतिम चरणों में चल रही है। फिल्म साल 2022 में फ्लोर तक पहुंचने के लिए तैयार हो जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *