07 June, 2026 (Sunday)

केकेआर का यह खिलाड़ी इंजर्ड होने के बाद बीच आइपीएल से लौटा भारत, मुंबई में हुई सर्जरी

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर कुलदीप यादव आइपीएल 2021 से बाहर हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुलदीप को घुटने में इंजरी हुई थी और इसकी वजह से वो यूएई से भारत वापस लौट चुके हैं। इस इंजरी के बाद कुलदीप यादव की मुंबई में सर्जरी की गई और वो इस साल रणजी ट्राफी में भी नहीं खेल पाएंगे। पीटीआइ के मुताबिक 26 साल के कुलदीप यादव को प्रैक्टिस के दौरान फील्डिंग करते हुए चोट लग गई थी। सर्जरी के बाद अब उन्हें कुछ वक्त के बाद उन्हें एनसीए भेजा जा सकता है जहां वो फिर से अपनी फिटनेस हासिल करने की कोशिश करेंगे और नेट सेशन के साथ अपने खेल की शुरुआत करेंगे।

कुलदीप यादव को केकेआर की तरफ से इस सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया था। वहीं पिछले सीजन यानी 2020 में उन्होंने सिर्फ 5 मैच खेले थे और उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला था। कुलदीप के आइपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 45 मैचों में कुल 40 विकेट हासिल किया है जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 20 रन देकर 4 विकेट रहा है। कुलदीप के आइपीएल करियर की शुरुआत साल 2016 में हुई थी, लेकिन पिछले दो साल से इस लीग में उनका प्रदर्शन निराश करने वाला रहा था।

कुलदीप यादव इस वक्त टीम इंडिया से भी बाहर चल रहे हैं और उन्हें किसी भी प्रारूप में खेलने का मौका नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने भारत के लिए 7 टेस्ट मैच, 65 वनडे और 23 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 174 विकेट हासिल किए हैं। कुलदीप यादव ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच फरवरी में इसी साल चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था तो वहीं उन्होंने आखिरी वनडे व टी20 मैच जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक अपने करियर में कुल 101 टी20 मुकाबलों में 122 विकेट लिए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *