विकास, रोजगार, किसान हित सहित अपराध पर रही सरकार की जीरो टालरेंस: रजनीकांत मणि
कुशीनगर। केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने विकास कार्यो, युवाओं को रोजगार, किसान हित के साथ-साथ अन्य समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर लगातार कार्य कर रही है जहाँ रोजगार के क्षेत्र में युवाओं को सरकारी, संविदा की नौकरी मिला है, वही अपराध के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति से अपराध में कमी आई है।
यह कहना है कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी का। वह सोमवार को मीडिया से मुखातिब थे और यूपी सरकार द्वारा साढे चार वर्षों मे किए गये कार्यों की बखान कर रहे थे। सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कराए गए कार्यो, उपलब्धियों को गिनाते हुए विधायक श्री त्रिपाठी ने कहा कि विधान सभा मे निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण कर संचालन किया जाएगा। जिसका कार्य अंतिम दौर में है। उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि संकट के घड़ी में सरकार ने अपना धैर्य नही खोया। आम जन मानस के साथ सरकार हमेशा खड़ी रही। हर बेघर को घर, बिजली, मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन, मुफ्त राशन योजना के तहत गरीबों को राशन मिला है। सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुफ्त टेस्टिंग, मुफ्त टिकाकरण के साथ दवाईयों की उपलब्धता सहित अन्य स्वस्थ्य सेवाओ को बेहतर किया है। त्रिपाठी ने कहा कि सरकार रोजगार के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है, 4.50 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, 3.50 लाख से अधिक युवाओं को संविदा पर नौकरी, 82 लाख एनएस इकाईयों में 2 करोड़ से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है।
विधानसभा में साढ़े चार वर्षों में कौन-कौन से हुए विकास कार्य
कुशीनगर विधान सभा मे साढ़े चार वर्षों में सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यो में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण, 4.88 लाख के लागत से कसया बस स्टेशन का कार्य, 118.58 करोड़ से 390.26 किलोमीटर सड़क निर्माण, चौड़ीकरण, 2.77 करोड़ से कुड़वा उर्फ दिलीप नगर में राजकीय इंटर कालेज का निर्माण चल रहा है। 51.06 करोड़ से 16 पानी की टँकी का निर्माण प्रगति पर है। 4.99 करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सपहा का निर्माण, जल मिशन योजना से दो गांवों में 5.37 करोड़ की लागत से पेयजल निर्माण कार्य, मल्लूडीह में कृषि केन्द्र स्थापित, 9.65 करोड़ रुपये से बनवारी टोला के निकट निर्माणाधीन अग्नि शमन केन्द्र, 15 हजार शहरी व ग्रामीणों को आवास योजना से लाभान्वित किया गया। दो सौ मजरों का हुआ विद्युतीकरण, सिचाई हेतु 27 ग्राम सभाओं में नलकूप निर्माण कार्य पूर्ण, 90 लाख 15 हजार की लागत से 5 पंचायत भवन का निर्माण, 1 करोड़ 92 लाख, 88 हजार की लागत से 8 अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन योजना अंतर्गत 44969 व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण, कौशल विकास के तहत 251 अभ्यर्थियों को रोजगार सहित अन्य विकास कार्य शामिल है।
