06 June, 2026 (Saturday)

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को बदलना पड़ा कप्तान, रोहित शर्मा हैं अनफिट

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल 2021 के दूसरे भाग की शुरुआत आज यानी 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच के साथ हो गई, लेकिन पहले ही मैच में क्रिकेट फैंस और स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को एक बड़ी निराशा का सामना करना पड़ा, क्योंकि मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान रोहित शर्मा पहला मैच नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में टीम को कप्तान भी बदलना पड़ा है।

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टास करने के लिए जब रोहित शर्मा सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ नजर नहीं आए तो सब हैरान रह गए, क्योंकि हर कोई रोहित शर्मा को मैदान पर देखना चाहता था, क्योंकि वे लंबे-लंबे छक्कों के साथ मनोरंजन करने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन चोट की वजह से रोहित शर्मा इस मैच में उपलब्ध नहीं होंगे और ऐसे में मुंबई इंडियंस की कप्तान किरोन पोलार्ड को दी गई है, जो पहली भी कप्तानी कर चुके हैं।

इस मुकाबले में एमएस धौनी ने टास जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं, टास के दौरान किरोन पोलार्ड ने बताया, “रोहित शर्मा ठीक हैं, वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे। मैं आज के लिए सिर्फ कप्तान हूं। हमने कुछ महीने पहले शुरुआत की थी और हम कुछ जीत के साथ गति बनाना शुरू कर रहे थे, लेकिन टूर्नामेंट स्थगित हो गया। रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या नहीं केल रहे हैं। अनमोलप्रीत डेब्यू कर कर रहे हैं और बाकी सभी नियमित खिलाड़ी हैं।”

आपकी जानकारी के लिए बता दें, किरोन पोलार्ड छठवीं बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने उतरे हैं। इससे पहले पांच बार वे मुंबई की टीम की कप्तानी कर चुके हैं, जिनमें से चार मैच उन्होंने जीते हैं। इस तरह बतौर कप्तान उनका रिकार्ड काफी अच्छा है। यहां तक कि पिछले साल भी उन्होंने कुछ मैचों में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी, क्योंकि रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *