अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूर्व की सपा सरकार की विकास कार्य को घर-घर बताएं कार्यकर्ता-विक्रमा यादव
कुशीनगर। क्षेत्र के ग्राम सोनवल में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बुथ पर युथ एलान जन मन विजय अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को जागरूकता करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भानु प्रताप ने आगामी बीस बाईस के विधानसभा के चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं की बुथ स्तर पर समीक्षा किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा नेता विक्रमा यादव ने कहा पूर्व के अखिलेश यादव के सरकार में कराए गए विकास कार्यों को कार्यकर्ता लोगों के घर-घर जाकर बताएं। भाजपा के पांच वर्षों की सरकार ने झूठे वादे कर आमजन व किसान नौजवानों को धोखा देने का कार्य किया है। प्रदेश में प्रतिदिन युवा आत्महत्या करने पर मजबूर। गन्ने और धान की फसल खेतों में पूरी तरह से जल गमन होकर नष्ट हो चुकी है जिसे सरकार सुधि लेने कि नहीं सोच रही है। इस सरकार में किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजेंद्र पाल उर्फ बबलू यादव,ओम प्रकाश यादव,शुभम यादव, बजरंगी यादव,रूपेंद्र यादव ने संबोधित किया। अध्यक्षता कैलाश यादव ने की संचालन बाबू खान ने किया। इस दौरान श्याम बिहारी लाल श्रीवास्तव,विवेक श्रीवास्तव,मोबीन अंसारी,प्रेम कुशवाहा,जीउत चौरसिया,वीरेंद्र,नरसिंह चौहान,हरिहर चौधरी, अवधेश मद्धेशिया,संदीप गौड़,धर्मेंद्र जायसवाल, अविनाश यादव,जवाहर यादव,राजेंद्र कुशवाहा, हरिलाल कुशवाहा, मनमोहन यादव,महातम यादव,श्याम बदन यादव, प्रभु यादव,विश्वनाथ यादव,ज्ञानेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
