06 June, 2026 (Saturday)

एलईडी हाईवे लाइट का चेयरमैन पडरौना विनय जायसवाल ने किया लोकार्पण रोशनी से जगमग हुआ अंबे चौक से जटहा मोड़ 

कुशीनगर। नगरपालिका परिषद पडरौना के तरफ से मंगलवार की रात अंबे चौक से जटहा मोड़ तक सड़क के दोनों तरफ हाईवे लाइट का लोकार्पण हुआ। इसका शुभारंभ अध्यक्ष पालिका पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल ने नौ मीटर ऊंचे सिग्नल आर्म एलईडी हाईवे लाइट का चेंजर उठाकर किया। इसके बाद अंबे चौक से लेकर जटहा मोड़ तक रोशनी से जगमग हो उठा। अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि 15 वें वित्त आयोग योजना के अंतर्गत नगर में सड़क के दोनों तरफ एलईडी हाईवे लाइट लगाए जाने के लिए शिलान्यास किया गया है। इसके पूर्व रामकोला रोड स्थित बावली चौक महाराणा प्रताप चौक से नगर सीमा तक और छावनी स्थित गायत्री मंदिर से लेकर सुभाष चौक सड़क के दोनों तरफ सिग्नल आर्म एलइडी हाईवे लाइट लगाने का कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका के विस्तारित होने के बाद नगर में शामिल हो चुके गांव के चौक चौराहों को चिन्हित कर रोशनी की सुविधा मुहैया कराई जानी है। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद पडरौना मनीष जायसवाल, रामेश्वर कुशवाहा,सौरभ सिंह,सुरेश रौनियार, करीम अली,चंदन जायसवाल,रामाश्रय गौतम,सोनू यादव, अखिलेश मणि त्रिपाठी, सच्चिदानंद झा,अवध किशोर गुप्ता,अरविंद कुशवाहा,धनंजय पांडेय, सिंहासन साहनी,पंकज तिवारी,कैलाश साहनी, अजय साहनी,गोलू शुक्ला,राजेंद्र गुप्ता, विनोद बाड़ी,रामेश्वर चौरसिया,रामू कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा, आलोक चौबे,मानस मिश्र,रितेश जायसवाल, शिबू मिश्रा,अमित तिवारी,अरुण सिंह, आलोक विश्वकर्मा,नीरज मिश्र,विनय मद्धेशिया, धर्मेंद्र मद्धेशिया,सिद्धार्थ जायसवाल,नीलेश मिश्रा, सोनू मिश्रा,उज्जवल वर्मा,विजय कौशिक, जायसवाल,श्याम शाहा, आदर्श जायसवाल,शिव जायसवाल,गुड्डू मिश्र, संतोष मिश्र,गुलाब शर्मा, पिंटू पासवान,दीपक जायसवाल,आकाश वर्मा,गौतम गुप्ता,गिरीश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *