सीएम योगी 12 को आयेगे कुशीनगर
कुशीनगर। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के निर्धारित कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी कार्यक्रम स्थल की तलाश में नगर के कई विद्यालयों का के स्थलीय निरीक्षण किया। काफ़ी मंथन के बाद कप्तानगंज तहसील के पीछे काशीराम नगर मुहल्ले में खाली पड़ी जमीन को कार्यक्रम स्थल के लिए निर्धारित किया गया।
कहना न होगा कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ नाथ का 12 सितम्बर को कुशीनगर जनपद में कार्यक्रम होना तय है। इसकी तैयारी के मद्देनजर जिलाधिकारी एस.राज.लिंगम, पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल, कप्तानगंज एस डीएम कोमल यादव, तहसीलदार फरीद अहमद खान, सहित अन्य विभागों के अधिकारी नगर के कई विद्यालय हालमार्क वर्ल्ड स्कूल, कनोडिया इण्टर कालेज कप्तानगंज,दादी राज मती महाविद्यालय पटखौली, पी जी सिनियर सेकंड्री स्कूल कप्तानगंज, व महावीर महाविद्यालय कप्तानगंज के साथ साथ लक्ष्मी गंज व रामकोला का भी स्थलीय निरीक्षण किया। हैलीपैड व कार्यक्रम स्थल को लेकर आपस में विचार विमर्श व मंथन के उपरान्त तहसील के पीछे वार्ड काशीराम नगर में खाली पडी जमीन पर सीम कार्यक्रम स्थल के लिए निर्धारित हुआ है l
इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी विनय कुमार द्वेवेदी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्रा एच एस ओ संजय कुमार सिंह, लेखपाल शिव मुरारी
लाल श्रीवास्तव, मारकण्डेय गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण मोजूद रहे।
