06 June, 2026 (Saturday)

कमरे में पंखे से झूलते हुए मिला विवाहिता का शव

कुशीनगर। जनपद के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जोकवा बाजार स्थित एक मकान के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से झूलता हुआ विवाहिता का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना मौके पर पहुँचीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और  घटना की जाँच पड़ताल में जुट गयी।
जानकारी के अनुसार बुधवार की भोर में लगभग चार बजे जोकवा बाजार निवासी सीमा पत्नी कमलेश प्रसाद उम्र 30 वर्ष का शव उसके कमरे के पंखे से फंदा पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों के अनुसार साथ मे सो रहे बच्चो के रोने की आवाज सुनकर बगल में सो रही सीमा की ननद उठी तो देखी कि पंखे से शव लटक रहा है। इसके बाद उसने ने शोर मचाया। आनन-फानन में परिजनों ने सीमा को फंदे से उतारकर हॉस्पिटल ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हास्पिटल ले जाते समय रास्ते रास्ते मे ही सीमा ने दम तोड़ दिया। कहना न होगा कि गोरखपुर जनपद के झगहा थाना क्षेत्र के बकसुडी गांव निवासी इंद्रपाल पासवान ने अपनी बेटी सीमा की शादी 11 वर्ष पूर्व तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव जोकवा बाजार में कमलेश प्रसाद पुत्र तूफानी प्रसाद से की थी। पति कमलेश प्रसाद दो वर्ष से विदेश में है। मंगलवार की रात में सीमा ने अपने पति कमलेश से फोन पर बातचीत की थी, ऐसी चर्चा है कि इस दौरान उसके पति से फोन पर विवाद भी हुआ था। सीमा के सास ससुर उसकी एक बच्ची को लेकर दो दिन पहले रिस्तेदारी गए हुए थे। घर पर उसकी ननद व देवर मौजूद थे। सीमा की काजू 8 वर्ष, पूजा 5 वर्ष, गोली 3 वर्ष की बच्चियां हैं। वही घटना के बाद पहुँचे लड़की के भाई नरसिंह पासवान ने घर वालो पर अपनी बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका कहना था कि मेरी बहन कभी भी इस घर मे चैन से नही रही और परिवार के लोगो से आए दिन झगड़ा फसाद होता रहता था। इस संदर्भ में सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का प्रतीक हो रहा हैं। पीएम रिपोर्ट आने पर ही पुुुरे मामले का खुलासा होगा। इस दौरान एसओ आनंद कुमार गुप्ता, एसआई कुमुद सिंह,श्रीष्टी सिंह, सिपाही गुलाब यादव, अमरनाथ यादव, वीरेंद्र कुमार खरवार, दिवाकर विक्रम चौधरी, अरुण यादव, सुनील यादव, ग्राम प्रधानप्रतिनिधि नागेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *