मिशन शक्ति तहत बालिकाओं के सुरक्षा के दिए गए टिप्स
कुशीनगर। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति योजना फेज-3 के तहत शुक्रवार को जिले के कसया विकास खण्ड क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल में कानूनी जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक शिप्रा तिवारी द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा सम्बन्धित आवश्यक जानकारी दी गयी। इसके अलावा इन्हे स्वयं की आत्मरक्षा के लिये प्रेरित किया गया। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला सुरक्षा को लेकर डायल 100 व 112, महिला हेल्पलाईन नम्बर 181, वुमेन पावर लाईन 1090, चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, के बारे मे विस्तृत जानकारी देकर बालक एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। महिला कल्याण अधिकारी द्वारा कहा गया कि महिला सशक्तिकरण की पहली सीढी साक्षरता है। एक शिक्षित महिला आत्मविश्वासी, मुखर और निर्णय लेने में सक्षम होती है। स्वतंत्र भारत जैसे देश में यदि महिलाओं को पढने का मौका मिल तो इन्दिरा गॉधी की तरह प्रधानमंत्री, प्रतिभा देवी सिंह पाटिल की तरह भारत की प्रथम राष्ट्रपति, किरण वेदी की तरह आई0पी0एस0, इंदिरा नूई आदि अनेकोनेक उदाहरण देकर देकर बालिक व बालिकाओं को सशक्त करते हुये कार्यक्रम का समापन किया। इस दौरान कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, एवं समस्त शिक्षकगण, महिला शक्ति केन्द्र के समस्त कर्मचारी, वन स्टाप सेन्टर पैरा मेडिकल नर्स वन्दना त्रिपाठी व चन्दा सिंह भी उपस्थित रहें।
