आवास योजना लाभार्थियों के चाभी वितरण कार्यक्रम में सीएम ने किया बर्चुअल प्रतिभाग एनआईसी में 15 लाभार्थियों को सौंपी गई चाभी
( सिद्धार्थनगर )। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 10 लाभार्थी एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 05 लाभार्थियों को चाभी वितरण कार्यक्रम में बर्चुअल प्रतिभाग किया गया।
एन0आई0सी0 सिद्धार्थनगर में इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा तथा पी0डी0 सन्त कुमार उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के जाहिदा खातून, अनारकली, उर्मिला, नैमुद्दीन, शेरअली, गुड़िया, आरती, पाना देवी, गीता, मीना तथा मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के साहेब, रोहित, तीरथ, राम सेवक तथा परमात्मा को आवास की चाभी दिया गया। परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सन्त कुमार ने बताया कि आज चाभी वितरण कार्यक्रम जनपद के प्रत्येक विकास खण्डो पर आयोजित किया गया है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी लाथार्थियों को बधाई दी।
