06 June, 2026 (Saturday)

वर्चुअल मीटिंग में नगरपालिका परिषद पडरौना के शहरी आवास के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री योगी ने किया संवाद

कुशीनगर। सभी को घर के लक्ष्य की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाने के उद्देश्य से नगरपालिका परिषद पडरौना  कार्यालय में सोमवार को वर्चुअल मीटिंग का आयोजन हुआ। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल मीटिंग को संबोधित किया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी योजना के अंतर्गत 2 लाख 853 लाभार्थियों को 1341.17 करोड रूपए ऑनलाइन हस्तांतरण और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी समेत पीएम निधि योजना के लाभार्थियों से संवाद की गई। अध्यक्ष विनय जायसवाल ने केंद्र की योजनाओं को राज्य में लगातार लागू कर राज्य की विभिन्न योजनाओं को आम जनमानस में सीधे लाभ मुहैया कराने पर केंद्र और राज्य सरकार को बधाई दी। विनय जायसवाल ने बताया कि डिजिटल ऑनलाइन के माध्यम से लाभार्थियों में दिए जा रहे हैं धन में भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। इसके बाद उन्होंने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की त्यौहार को सभी को बधाई देकर कोरोना से बचाव की अपील किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय,इओ एन सिंह,अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल,सुग्रीव गौड़, नगीना पासवान,इंद्रावती देवी,सुनीता कुशवाहा, धन्नी शाह,किशन साह, कुसुम देवी,ममता देवी, भूपेंद्र प्रसाद,हरिश्चंद्र यादव,सुनील पटवा,महेंद्र चौधरी,अरुण सिंह,विनय मद्धेशिया,अभय मारोदिया,आकाश वर्मा, गौतम गुप्ता,मंथन सिंह, भारत चौधरी,भास्कर शर्मा,अमित तिवारी,कर निरीक्षक रवि सिंह आदि मौजूद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *