नगरपालिका परिषद पडरौना में शामिल गांव के चौक चौराहों पर भी लगेंगे एलईडी-विनय जायसवाल
कुशीनगर। जगमग पडरौना लक्ष्य प्राप्ति के उद्देश्य शनिवार को नगरपालिका परिषद पडरौना के तरफ से रामकोला रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर हाईवे के दोनों तरफ डिवाइडर के बीच में एलईडी हाईवे लाइट का शिलान्यास किया गया। नगरपालिका के 15 वे वित्त आयोग योजना के अंतर्गत नगर सीमावर्ती फोरलेन नेशनल हाईवे के किनारे डिवाइडर के बीच 166 नए 9 मीटर ऊंची डबल आर्म एलईडी हाईवे लाइट लगाई जाएगी। नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि पूर्व में जटहां रोड मोड़ से अंबे चौक और छावनी स्थित गायत्री मंदिर से सुभाष चौक के दोनों तरफ सड़क के किनारे
सिग्नल एलईडी हाईवे लाइट लगाने के लिए शिलान्यास हो चुका है। इसमें शिलान्यास के बाद सभी जगह लाइट पोल लगाए जा चुके हैं। नगरपालिका में शामिल हो चुके चयनित गांव को भी चिन्हित कर चौक चौराहों पर रात्रि में लाइट की सुविधा मुहैया कराई जानी है। शिलान्यास से पुर्व महाराणा प्रताप चौक पर नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने पुरोहित से वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजा पाठ कराया। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल,रामेश्वर जी, सभासद विजय यादव, राजकुमार चौरसिया,सोनू यादव,रामाश्रय गौतम, राजन मिश्रा,आदित्य मिश्रा,जगरनाथ मिश्रा, शिव कुमार पांडेय, सुशील मिश्रा,जितेंद्र मिश्रा,गुड्डू मिश्रा, धनंजय मिश्रा,शिवम मिश्रा,शिव जायसवाल, गुलाब शर्मा,पिंटू पासवान,रितेश जायसवाल,संदेश पटेल, आलोक चौबे,मानस मिश्रा,अमित तिवारी, आलोक विश्वकर्मा,नीरज मिश्र,विनय मद्धेशिया, धर्मेंद्र मद्धेशिया,सिद्धार्थ जायसवाल,नीलेश मिश्रा, सोनू मिश्रा,उज्जवल वर्मा,विजय कौशिक, पवन जायसवाल,श्याम शाहा,आदर्श जायसवाल, दीपक जायसवाल, विशाल सिंह,आकाश वर्मा,गौतम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
