06 June, 2026 (Saturday)

छोटी उम्र के बच्चों को पढ़ाने का तरीका सीखेंगे शिक्षक, 31 अगस्त को होगा कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम

सरकार की ओर से तैयार की गई नई शिक्षा नीति में इस बात को प्रमुखता से दिया गया, कि छह वर्ष की आयु में ही बच्चे के मस्तिष्क का कोर्स शुरू हो जाता है। अगर इसी समय, उसकी बेहतर तरीके से देखरेख हो सके और उसे अच्छे ढंग से पढ़ाया जा सके तो निश्चित तौर पर बच्चा भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करता है।

इस बात की जानकारी जमीनी स्तर पर शिक्षकों को देने के लिए सीबीएसई की ओर से 31 अगस्त को एकदिवसीय आनलाइन कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम (सीबीडी) आयोजित किया जाएगा। जिसमें सीबीएसई स्कूलों के शिक्षक प्रतिभाग करेंंगे। हिस्सा लेने वाले शिक्षकों को किसी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। बोर्ड ने मैक्वेरी यूनिवॢसटी से किया करार: सीबीएसई ने इस कार्यक्रम को कराने के लिए आस्ट्रेलिया की मैक्वेरी यूनिवॢसटी से करार किया है। इस कार्यक्रम की थीम- अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजूकेशन रखी गई है। वहीं, इस कार्यक्रम को लेकर सीबीएसई के निदेशक स्किल एजूकेशन एंड ट्रेनिंग डा.बिस्वजीत साहा ने सर्कुलर जारी कर दिया है। जो शिक्षक इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड सर्कुलर को भी देख सकते हैं। सर्कुलर में कार्यक्रम का क्यू आर कोड, यू-ट्यूब चैनल का लिंक समेत कई अन्य जानकारियां दी गई हैं।

11वीं व 12वीं में स्किल पाठ्यक्रम के रूप में कर सकते शामिल : सीबीएसई के निदेशक की ओर से जो सर्कुलर जारी किया गया, उसमें यह भी बताया गया है कि जिन स्कूलों में स्किल पाठ्यक्रमों को प्रमुखता से पढ़ाया जाता है, उन स्कूलों में 11वीं व 12वीं में स्किल पाठ्यक्रम के रूप में- अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजूकेशन को शामिल कर सकते हैं। इसके साथ-साथ स्कूली छात्रों को इसकी जानकारी भी दी जा सकती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *