07 June, 2026 (Sunday)

सितंबर में बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन ZyCOV-D की सप्लाई होगी शुरू, अगले सप्ताह मिलेगी कीमत की जानकारी

जायडस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर शर्विल पटेल (Dr. Sharvil Patel) ने शनिवार को बताया, ‘ZyCOV-D वैक्सीन की कीमत अगले सप्ताह तक बता दी जाएगी। वैक्सीन की सप्लाई सितंबर मध्य से शुरू होगी। नए प्रोडक्शन प्लांट में अक्टूबर से हम एक करोड़ तक वैक्सीन का उत्पादन कर सकेंगे।’ बता दें कि यह वैक्सीन देश में 12 साल से अधिक उम्र वाले बच्चों को दी जाएगी।

जायडस कैडिला ने जुलाई में अपनी कोरोना वैक्सीन ZyCoV-D के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से मंजूरी मांगी थी जो अब मिल गई है। यह देश की पांचवी कोरोना वैक्सीन होगी। वैक्सीन को जायडस कैडिला (Zydus Cadila) कंपनी ने तैयार किया है। यह दुनिया की पहली डीएनए आधारित वैक्सीन होगी जो 12 से 18 साल के बच्चों को दी जाएगी। जायडस कैडिला की वैक्सीन ZyCoV-D देश में बच्चों की पहली वैक्सीन है।

ZyCoV-D निडल फ्री वैक्सीन होगी। यह वैक्सीन जेट इंजेक्टर से लगेगी। इस वैक्सीन के तीन डोज होंगे। पहले डोज के 28 दिन बाद दूसरा और 58 दिनों बाद तीसरा डोज दिया जाएगा। इस वैक्सीन के ट्रायल के बाद आए नतीजों में कोरोना संक्रमण रोकने में यह 66.6 फीसद प्रभावी पाया गया है। जायडस कैडिला का दावा है कि यह वैक्सीन कोरोना के डेल्टा वैरिएंट पर भी प्रभावी है। जायकोव-डी के फेज-3 ट्रायल 28,000 लोगों पर किए गए थे। इनमें 1000 ऐसे थे, जिनकी उम्र 12-18 साल थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *