07 June, 2026 (Sunday)

मुझे अफसोस है कि मैंने ‘शेरशाह’ में काम किया, कोई मेरे रोल के बारे में बात तक नहीं कर रहा’

सिद्धार्थ शुक्ला और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘शेरशाह’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं। फिल्म की हर काफी तारीफ हो रही है। लेकिन कोई है जो इस फिल्म में काम करने से बिल्कुल खुश नहीं है, और वो हैं फिल्म में सिद्धार्थ के दोस्त का किरदार निभाने वाले साहिल वैद। एक्टर ने ख़ुद इस फिल्म और अपने रोल को लेकर नाखुशी ज़ाहिर की है। साहिल का कहना है कि वो इसमें सिद्धार्थ के दोस्त सनी का नहीं, बल्कि एक जवान का रोल प्ले करना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करने दिया गया। उन्हें पछतावा है कि उन्होंने इस फिल्म में काम किया।

ज़ूम डिजिटल से बात करते हुए साहिल ने बताया कि इस फिल्म में काम करने लिए उन्हें धर्मा प्रोड्कशन से एक्ग्ज़क्यूटिव प्रोड्यूसर का कॉल आया था। एक्टर ने कहा, ‘मुझे लगा था कि ये बहुत छोटा रोल है मैं ये नहीं करना चाहता था। मैं डायरेक्टर के पास गया और उनसे कहा कि मुझे कोई यूनिफॉर्म वाला रोल दे दें। में जवान का किरदार करना चाहता हूं। लेकिन कोई भी इसके लिए राज़ी नहीं हुआ। डायरेक्टर को लगा कि मैं सनी के रोल के लिए ही फिट हूं’।

‘मैं धर्मा प्रोडक्शन का शुक्रगुज़ार हूं उन्होंने मुझे ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया दी’, ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया दी’ तो इस फिल्म में काम कर के मैं उन्हें शुक्रियाअदा करना चाहता था। ‘शेरशाह’ रिलीज़ हो गई और हर जगह इस रिव्यूज़ दिए जाने लगे। लोग सिर्फ फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन कोई भी उन एक्टर्स के बारे में बात नहीं कर रहा जिन्होंने इस फिल्म को सपोर्ट किया। फिल्म में ऐसे कई एक्टर्स हैं जो बहुत अच्छे कलाकार हैं, लेकिन उन्होंने अपने ईगो को साइड किया और छोटा किरदार निभाया, क्योंकि इस तरह वो कैप्टन विक्रम बत्रा को ट्रिब्यूट देना चाहते थे, मैं भी। लेकिन अब मुझे एहसास हो रहा है कि मुझे इस फिल्म में काम करना नहीं करना चाहिए था। मैंने जो किया लोग उसके बारे में बात तक नहीं कर रहे’।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *