06 June, 2026 (Saturday)

स्वर्ण व्यापारी से मार-पीट कर लूट की वारदात करने वाले गैंग का पर्दाफाश पुलिस अभियुक्तो के पकस से अवैध शस्त्र व लूटी गयी मोटरसाईकिल, जेवरात व नगदी बरामद किया बरवापट्टी थाना क्षेत्र का मामला

कुशीनगर। जिले के बरवापट्टी थाना क्षेत्र में बीते दिनों बदमाशों द्वारा एक हुए स्वर्ण व्यापारी के साथ मारपीट व लूट-पात के मामले में खुलाशा करते हुए पुलिस ने इस घटना में शामिल चार अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस अभियान में सर्विलांस टीम भी शामिल रही।
मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सचिन्द्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 4 अगस्त 2021 को बरवापट्टी थाना क्षेत्र के नरायनपुर पुल के पास एक स्वर्ण व्यवसायी को कुछ बदमाशों द्वारा मार-पीट कर उसकी मोटर साइकिल व झोले में रखा सोने चाँदी का जेवरात को छिन कर भाग गये थे। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तो की तलाश में जुट गई थी। इस घटना में शामिल चार अभियुक्तो को विशाल पाठक पुत्र हरिकेश पाठक निवासी सुमही रानी पाठक टोला थाना सेवरही जनपद कुशीनगर, प्रेम गुप्ता पुत्र किशोरी लाल निवासी राजपुर बगहा टिकुलिया थाना सेवरही कुशीनगर, पप्पू यादव पुत्र शम्भू यादव निवासी झङवा थाना तरया सूजान जनपद कुशीनगर, व सुरज वर्मा पुत्र सुनील वर्मा नगर पंचायत सेवरही वार्ड नं0 12 जवाहर नगर थाना सेवरही जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से क्रमशः तीन अदद सोने के लाकेट, सोने का एक मंगलसूत्र, सोने की एक नाक की कील, तीन जोड़ी चाँदी की पायजेब, 26 जोड़ी पायल चाँदी की, तीन पीस ब्रेसलेट चाँदी की, 6 पीस चेन चाँदी की ,14 पीस कडा चाँदी,10 पीस ताबीज चाँदी, 37 पीस अंगुठी चाँदी की, तीन जोडी झुमका, चार जोडी बाली चाँदी की,5 जोडीं टप्स  चाँदी की, 30 पीस चाँद चाँदी का, 44 जोडी बिछिया चाँदी, 6 पीस हाथपलानी, 6 पीस पैर पलानी, 1 पीस करधन चाँदी, 12 पीस घूघरू चाँदी की अभियुक्त उपरोक्त की निशादेही पर क्रेता सोनार सूरज वर्मा पुत्र सुनील जी वर्मा के पास से बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त लूटी गयी मोटरसाईकिल  डिलक्स व अभियुक्त पप्पू यादव के पास से एक तमन्चा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस, लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल एफजेड यामाहा काले रंग की बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त 95/21 धारा 395,397,412 भादवि में तरमीम व 56/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम पप्पू यादव पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त पप्पू यादव द्वारा बताया गया कि मैं और मेरे अन्य साथी अविनाश सिंह व आदर्श सिंह उर्फ बंटी द्वारा थाना विशुनपुरा में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 161/21 धारा 392 भादवि की घटना को अंजाम दिया गया था जिसका भी सफल अनावरण किया गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुरेश चन्द्र राव थाना बरवापट्टी, उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह, रामइकबाल राव, शिवजी यादव, सुशील सिंह, अभिषेक यादव, अंगद यादव, रोहित सिंह यादव, मंगेश चौहान, रामभरत यादव, राहुल खरवार शामिल रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *