06 June, 2026 (Saturday)

डॉ0 ममता मणि त्रिपाठी के जन्मदिन पर हुआ पौधरोपण

कुशीनगर!  नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में राजनीति विज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 ममता मणि त्रिपाठी का महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण संग जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पौधरोपण करते हुए डॉ0 ममता ने कहा कि पेड़ पौधे इस सृष्टि के आधार हैं। इनके अभाव में जीवन की कल्पना भी सम्भव नही है। इनसे हमें प्राण वायु ऑक्सीजन के साथ साथ विभिन्न प्रकार के फल-फूल, औषधीय जड़ी बूटियां, इमारती लकड़ियां इत्यादि की प्राप्ति भी होती है। ये ग्लोबल वार्मिंग, सूखा, भूक्षरण इत्यादि से भी हमें बचाते हैं। अतः हम सभी को अधिकाधिक पौधे लगाने व बचाने चाहिए। उन्होंने नयी दिशा द्वारा जन्मदिन पर पौधे लगाने के अभियान की सराहना करते हुए पौधों हेतु आर्थिक सहयोग भी भेंट किया। बताते चलें उ0प्र0 उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रचार्य की परीक्षा में भी आपका चयन हो गया है और शीघ्र ही आप प्रदेश के किसी अनुदानित महाविद्यालय में प्राचार्य पद ग्रहण करेंगी।
 इस अवसर पर नयी दिशा के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 गौरव तिवारी, डॉ0 राजेश सिंह, डॉ0 रीना मालवीय, डॉ0 कुमुद त्रिपाठी, डॉ0 रेखा त्रिपाठी, डॉ0 निगम मौर्य, डॉ0 कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ0 राजेश जायसवाल, डॉ0 जितेंद्र मिश्र, डॉ0 सत्येंद्र गौतम, बृज किशोर दुबे, कमलेश,आनंद मिश्र, अनुराग पांडेय, आकाश कुमार, आदित्य तिवारी, दीपांशु विश्वकर्मा, इन्द्र मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने डॉ0 ममता को जन्मदिन के साथ साथ प्राचार्य पद पर चयन हेतु बधाई व शुभकामना भी दिया।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *