01 November, 2026 (Sunday)

टोक्‍यो ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने के बाद भाला फेंकने में बढ़ा रुझान

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने की खुमारी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। इसी का परिणाम है कि खेल मैदानों पर युवाओं व बच्चों का रुझान अब भाला फेंक इवेंट में बढ़ने लगा है। प्रशिक्षकों की मानें तो राजीव गांधी स्टेडियम में भाले फेंकने की इच्छा लेकर रोजाना नए खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। प्रशिक्षकों का कहना है कि ओलिंपिक में नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने के बाद बच्चों और युवाओं का रुझान बढ़ा है।

प्रशिक्षकों का कहना है कि रोजाना खिलाड़ी इस इवेंट में प्रतिभा देखाने के लिए मैदान पर पहुंच रहे हैं। आगामी दिनों में खिलाड़ियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। बता दें कि राजीव गांधी खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स के फिलहाल अलग अलग आयु वर्ग 30 से अधिक खिलाड़ी है।

वहीं, भाला फेंक इवेंट में वीरवार को प्रतिभा दिखाने आए युवाओं का कहना है नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने से वे इस इवेंट में प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित हुए हैं। वे भी इस इवेंट में मेडल जीतकर देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।

— – टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर गोल्ड जीता है। उनके इस प्रदर्शन से प्रेरित होकर मैं भी भाला फेंक इंवेंट में अभ्यास करने आने लगी हूं। मैं भी उन्हीं की तरह देश व प्रदेश का नाम रोशन करना चाहती हूं।

– मनीषा ।

— भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्णिम इतिहास रच दिया है। वे अनेक खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके उम्दा प्रदर्शन से मुझे प्रेरणा मिली है और अब बच्चाें के साथ मैं भी मैदान पर भाला फेंकने का अभ्यास करने लगा हूं।

— टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने का प्रभाव बच्चों के साथ साथ युवा पीढ़ी पर भी पड़ने लगा है। उनके पास रोजाना कोई न कोई खिलाड़ी भाला फेंक इवेंट में प्रतिभा दिखाने की इच्छा जता रहा है। युवा भी आगे आने लगे हैं। आगामी दिनों में इस इवेंट में और भी खिलाड़ियों के बढ़ने की उम्मीद है।

– अनूप, एथलेटिक्स कोच ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed