06 June, 2026 (Saturday)

नेपोटिज्म पर तनीषा मुखर्जी जो लोग इस बारे में बात करते हैं वो एक बार मुझे देख लें.. मां तनूजा बहन काजोल फिर भी…’

फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज़्म की कहानी बहुत पुरानी है। समय-समय पर लोगों के बीच ये मुद्दा उठता रहता है और फिर ठंडे बस्ते में चला जाता है। नेपोटिज़्म के नाम पर अक्सर स्टार किड्स को ट्रोल किया जाता है। इस मुद्दे पर कई स्टार्स के बयान भी सामने आ चुके हैं। कुछ इस बहस को बकवास बताते हैं तो कुछ फिल्म इंडस्ट्री इसके अस्तित्व पर खुलकर चर्चा करते हैं। अब हाल ही में अपने ज़माने की मशहूर अदाकारा तनूजा की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है। कई और स्टार्स की तरह तनीष ने भी इस मुद्दे को बकवास बताया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए तनीषा ने कहा, ‘नेपोटिज़्म एक बकवास बहस है। ये सिर्फ एक फैंसी शब्द है जिसका लोग समय-समय पर इस्तेमाल करते रहते हैं। आज अगर आप इंडस्ट्री में मेहनत के साथ काम नहीं करेंगे तो आप नहीं दिखाई देंगे। हर चीज़ के नुकसान और फायदे होते हैं। एक शख्स जो स्टार किड नहीं है इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाता है। वो बताते हैं कि उनके लिए पहला ब्रेक मिलना कितना मुश्किल था। लेकिन उन्हें इस सोच से निपटने की ज़रूरत नहीं होती जो पूरी दुनिया में एक स्टार किड के बारे में है। मसलन, ये तो धर्मेंद्र जी का बेटा है इसको तो धर्मेंद्र पाजी की तरह होना चाहिए ये तनूजा जी की बेटी है इस तनूजा जी जैसा होना चाहिए। नहीं वो लोग एक खाली स्लेट की तरह होते हैं उनके बारे में ये नहीं कहा जाता। लेकिन इसके बहुत सारे नुकसान भी हैं मैं इस बात से इनकार नहीं कर रही’।

जब आलिया भट्ट इंडस्ट्री में आई थी तब उनसे सबको बहुत उम्मीदें थीं। उन्होंने बहुत मेहनत की और मुझे लगता है कि वो बहुत टैलेंटेड बच्चा हैं। अगर उनके पास टैलेंट नहीं होता तो वो कभी पॉपुलर नहीं होती। मैं तो नेपोटिज्म की नंबर 1 उदाहरण होनी चाहिए थी। मेरे एक साइड रानी मुखर्जी हैं, एक तरफ अजय देवगन हैं, मेरी मां तनूजा हैं और काजोल मेरी बहन है। अयान मुखर्जी जो कि फिल्म डायरेक्टर हैं वो मेरे परिवार का हिस्सा हैं। वो सारे लोग जो नेपोटिज़्म पर बात करते हैं वो मुझे देख लें और फिर बात करें’। आपको बतां दें तनीषा नील एंड निक्की, सरकार, टैंगी चार्ली जैसी कई फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। तनीषा ने कुछ तमील और तेलुगू फिल्म में भी काम किया है। इसके अलावा वो कुछ टीवी शोज़ जैसे खतरों के खिलाड़ी 7, बिग बॉस, कॉमेडी नाइट्स में बचाओ में भी नज़र आ चुकी हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *