06 June, 2026 (Saturday)

सीबीएसई को पीछे छोड़ यूपी बोर्ड पहले जारी कर सकता है रिजल्ट, इस तारीख को नतीजे जारी होने की संभावना

रिजल्ट जारी करने में सीबीएसई को पीछे छोड़कर इस बार यूपी बोर्ड आगे निकल सकता है। मीडिया रिपोर्ट में संभावना जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक दिन बाद यानी कि 15 या 16 जुलाई, 2021 को जारी कर सकता है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10 के परिणाम अगले सप्ताह घोषित किए जा सकते हैं और परिणाम की तारीख आज शाम घोषित की जा सकती है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं सीबीएसई बोर्ड 10वीं के नतीजों पर फिलहाल मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि रिजल्ट जारी होने में देरी हो सकती है। दरअसल स्कूलों ने रिजल्ट तैयार करने के लिए जारी की गई टैबुलेशन पॉलिसी पर कुछ सवाल उठा हैं। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट में रिजल्ट नीति को लेकर दायर की गई याचिका है। दरअसल, दिल्ली के हाईकोर्ट में एक याचिका भी दायर की गई है। अब ऐसे में अदालत द्वारा याचिका स्वीकार कर ली जाती है, तो संभव है कि बोर्ड को परिणाम घोषित करने की तारीख को टालना पड़े। हालांकि इस संबंध में सीबीएसई बोर्ड की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में रिजल्ट के संबंध में लेटेस्ट अपडेट से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी उपलब्ध हो सकते हैं। बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड के नतीजों का इंतजार 56,03,813 उम्मीदवार कर रहे हैं। इनमें 29,94,312 कक्षा 12 के छात्र और 26,09,501 कक्षा 10 के छात्र शामिल हैं। वहीं पिछले साल, UPMSP ने कक्षा 10 या कक्षा 12 दोनों के परिणाम एक ही दिन घोषित किए थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *