07 June, 2026 (Sunday)

मेहुल चोकसी के अपहरण में सरकार का हाथ नहीं- डोमिनिका पीएम रूजवेल्ट स्केरिट

नई दिल्ली, पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोपी हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी के अपहरण में शामिल होने के आरोपों को डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने ‘पूरी तरह से बकवास’ करार दिया है। उन पर आरोप लग रहे है कि उन्होंने व्यापारी मेहुल चोकसी का एंटीगुआ एंड बारबुडा से अपहरण करवाया था।

डोमिनिका न्यूज ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, रूजवेल्ट स्केरिट ने अपने साप्ताहिक शो एनौ पलाय में कहा कि उनकी सरकार चोकसी के संबंध में अदालत को अपनी प्रक्रिया पूरा करने की अनुमति देगी और आश्‍वासन दिया कि उनके अधिकारों व दायित्वों का सम्मान किया जाएगा। स्केरिट ने कैरेबियाई देश एंटीगुआ एंड बारबुडा से चोकसी के अपहरण करने की साजिश के आरोप का खंडन किया। जहां वह भारत से भागने के बाद 2018 से एक नागरिक के रूप में रह रहा था।

समाचार पोर्टल के मुताबिक, प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने कहा, ‘यह कहना कि डोमिनिका की सरकार और भारत के साथ एंटीगुआ की सरकार ने किसी भी तरह से मिलीभगत की, यह पूरी तरह से बकवास है। हम इस तरह की गतिविधियों में खुद को शामिल नहीं करते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘क्या यह एक स्थानीय नागरिक के लिए सही होगा जो डोमिनिका में हत्या करता है और दूसरे देश में भाग जाता है, तो क्या उसे स्वतंत्र रूप से घूमने की अनुमति देनी चाहिए या इसके बजाय उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उसे डोमिनिका वापस भेज देना चाहिए, ताकि वो अपने आरोपों का सामना करें।’

स्केरिट ने कहा कि देश लोगों के साथ अलग व्यवहार नहीं कर सकता है कि वे कौन हैं या उनके पास कितना पैसा हो सकता है। हम सभी कानूनों के अधीन हैं। ऐसी परिस्थितियों में गिरफ्तार कर उसे अदालत के सामने लाना चाहिए।

डोमिनिका में मेहुल चोकसी के वकील जस्टिन साइमन ने दावा किया कि यूनाइटेड किंगडम की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने चोकसी के उत्पीड़न और अपहरण के आरोपों की जांच शुरू कर दी है, क्योंकि चोकसी वहां के नागरिक है और वह कथित तौर पर साजिश का शिकार हुए है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *