07 June, 2026 (Sunday)

चीन ने कहा- भारत के साथ सीमा पर स्थिति स्थिर, दोनों पक्ष सीमा मसले को सुलझाने के लिए करेंगे वार्ता

चीन ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ सीमा पर स्थिति आम तौर पर स्थिर बनी हुई है और दोनों पक्ष सीमा मुद्दे को बातचीत के जरिये सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं।

चीन-भारत सीमा पर स्थिति स्थिर, दोनों पक्ष सीमा मसले को सुलझाने के लिए करेंगे वार्ता

चीन से लगती सीमा पर भारत द्वारा दोबारा 50 हजार सैनिक तैनात करने के पश्चिमी मीडिया की रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘चीन-भारत सीमा पर स्थिति सामान्य तौर स्थिर बनी हुई है और दोनों पक्ष सीमा मसले को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहे हैं।’

अधिकारियों के शब्द और कार्य स्थिति सामान्य बनाने एवं आपसी विश्वास बहाली के अनुकूल होने चाहिए

प्रवक्ता ने कहा, इस तरह की पृष्ठभूमि में, प्रासंगिक महत्वपूर्ण सैन्य और सरकारी अधिकारियों के शब्द और कार्य एवं सैन्य तैनाती तनाव को कम करने और स्थिति सामान्य बनाने एवं आपसी विश्वास बहाली के अनुकूल होने चाहिए न कि इसके विपरीत।

भारत और चीन के बीच शुक्रवार को होगी अगले दौर की सैन्य वार्ता

वांग का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत और चीन के बीच शुक्रवार को ही पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर टकराव के सभी बिंदुओं से सैनिकों को हटाने के लिए अगले दौर की सैन्य वार्ता को लेकर सहमति बनी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *