07 June, 2026 (Sunday)

Japan: पानी में डूबती ‘लड़की’ को रेस्क्यू टीम ने निकाला, बाहर आने के बाद हर कोई रह गया हैरान

जापान के हाकिनोहे शहर (Hachinohe) में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किसी ने इमरजेंसी सर्विस (Emergency Services) को फोन कर महिला के पानी में डूबने की जानकारी दी. हादसे की सूचना मिलते ही इमरजेंसी सर्विस की रेस्क्यू टीम (Rescue Team) के अलावा पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई. रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को पानी से बाहर निकाला, लेकिन इसके बाद वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया. डेलीमेल की रिपोर्ट के अनुसार, जापानी यूट्यूबर तनाका नात्सुकी (Tanaka Natsuki) हाकिनोहे शहर (Hachinohe) में कुछ शूट कर रही थी, तभी मौके पर पुलिस, फायर फाइटर्स और पैरामिडिक्स पहुंच गए. इमरजेंसी सर्विस (Emergency Services) की टीम ने कड़ी मशक्कत कर महिला को बाहर निकाला, लेकिन जैसे ही बॉडी को बाहर निकाला गया हर कोई देखकर हैरान हो गया. पानी में डूब रही बॉडी को देख कर ऐसा लग रहा था, जैसे वो एक महिला है, लेकिन जब बॉडी को बाहर निकाला गया तो पता चला कि वह एक रबर की सेक्स डॉल थी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *