07 June, 2026 (Sunday)

बीकेटी तहसील परिसर में हुआ भंडारे का आयोजन

लखनऊ ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगल के अवसर पर बी के टी तहसील में  अधिवक्ताओं द्वारा सुंदरकांड का पाठ व हवन किया उसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे प्रसाद के रूप में पूड़ी सब्जी लड्डू व बूंदी का वितरण किया गया। बीकेटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लालता प्रसाद शुक्ला व  महामन्त्री आशीष कुमार सिंह एडवोकेट ने एडवोकेट  हिमांशु द्विवेदी व उनकी टीम व तहसीलदार को सम्मानित किया। इस आयोजन में   तहसीलदार  विवेकानंद मिश्रा उपाध्यक्ष विजय यादव प्रदीप तिवारी  पंकज सिंह  पवन कुमार सिंह  सयुंक्त मंत्री मृत्युंजय सिंह चौहान
रजीत श्रीवासतव छोटे लाल शिवकुमार संतोष कुमार अवस्थी  मायाराम राम इकवाल तथा
बार एसोसिएशन के सदस्य क्षेत्र की जनता व तहसील के समस्त कर्मचारी भी उपस्थित रहकर इस पावन प्रसाद को ग्रहण किया।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *