07 June, 2026 (Sunday)

महाराष्ट्र सहित देश के इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में आज दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली । बंगाल की खाड़ी में उत्तर पश्चिम की तरफ कम दबाव का क्षेत्र बनने से देश के कई राज्यों में मानसून समय से पहले पहुंच गया है। ओडिशा और गंगा से लगे पश्चिम बंगाल के इलाकों में भारी बारिश की संभावना है तो वहीं अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य भारत तक पहुंच चुका मानसून देश के उत्तरी इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसके अगले दो दिनों में पूरे उत्तरी भारत में आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में मानसून इस बार 15 दिन पहले पहुंच रहा है। मौसम विभाग की माने तो अनुकूल मौसमी परिस्थितियों की वजह से दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के अगले 4-5 दिन में दक्षिण राजस्थान और गुजरात के कच्छ क्षेत्र को छोड़कर पूरे देश में छाने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि इस साल पूरे देश में जून से सितंबर तक दक्षिण-पश्चिम मानसून से सामान्य बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में मौसम करवट ले रहा है और राज्य के अधिकतर जिलों में प्री मानसून जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने घोषणा कर दी है कि यूपी की सीमा में रविवार (13 जून) को किसी भी समय मानसून प्रवेश कर जाएगा। प्रदेश के वो जिले जिनकी सीमा बिहार से लगती है वे बारिश से तर-बतर हो जाएंगे। बलिया, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र तक में इसका पहला असर देखने को मिल जाएगा। इसके बाद दो से तीन दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश हो जाएगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दो से तीन दिनों में मानसून लखनऊ तक पहुंचेगा। लखनऊ स्थित मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की चाल सामान्य है और रविवार को पूर्वांचल के कई जिलों में इसकी वजह से बारिश हो सकती है। लखनऊ तक इसे पहुंचने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। इसकी इन्टेन्सिटी पर निर्भर करेगा कि पश्चिमी यूपी के जिलों में कब तक मानसून पहुंचता है. फिलहाल इसकी रफ्तार सामान्य दिख रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *