07 June, 2026 (Sunday)

कैटरीना कैफ ने बॉयफ्रेंड विकी कौशल की दी वर्निंग, सारा अली खान के साथ नो किसिंग सीन

कटरीना कैफ और विकी कौशल ने कभी अपने लव एंगल को लोगों के सामने कुबूल नहीं किया पर सोशल मीडिया पर गलती से पोस्ट हुईं उनकी एक फोटो ने रोमांस की सारी कहनी कह दी। रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद से ही कैटरीना विकी कौशल के साथ हैं। अब खबर आ रही है कि कटरीना, विकी के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं और जल्द ही वो इसे सबके सामने लाना चाहती हैं। इस दोनों के फैन्स को भी इस एलान का बेसब्री से इंतजार है।

विकी को लेकर काफी सीरियस हैं कैटरीना

रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना कैफ अब विकी कौशल के प्रेफेशनल लाइफ में भी अपनी जगह बना रही हैं । कैट ने विकी को उनकी आनेवाली फिल्मों में किसी भी एक्ट्रेस के साथ इंटिमेट सीन देने से मना किया है। खबरों के माने तो विकी कौशल फिल्म ‘द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा’ में सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं और दोनों के कुछ अंतरंग सीन भी हैं। पर कैट इसके खिलाफ हैं उन्होंने साफ हिंट दे दिया है वह फिल्म में सारा अली खान के साथ कैमरे के सामने ज्यादा इंटिमेट न हों।

विकी के पिता ने दी है ये सलाह

हालांकि खबरे तो ये भी हैं कि विकी कौशल के पिता इस रिश्ते को लेकर खुश नहीं हैं। उन्होंने अपने बेटे को कैटरीना से दूर रहने की सलाह दी है। शायद यहां वजह है कि कैट जल्द से जल्द इस अफेयर को लोगों के सामने लाना चाहतीं हैं। बता दें कि कैट इससे पहले रणबीर कपूर और सलमान खान के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकीं हैं पर दोनों रिश्ते आगे नहीं बढ़ पाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *