Jamia Millia Islamia Recruitment 2021: जामिया में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी, 30 जून तक करें अप्लाई
5 years ago
अगर आप टीचिंग के फील्ड में जॉब ढूंढ रहे हैं तो आपके लिए बेहतर मौका है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia,JMI) में जॉब पाने का सुनहरा मौका है। JMI ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार कुल 47 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। ऐसे में इन पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 जून 2021 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को @jmi.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी तारीख बीतने के बाद कोई भी नोटिफिकेशन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।