REET 2021: क्या फिर टल सकती है 20 जून 2021 को होने वाली रीट परीक्षा?
5 years ago
REET 2021: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की तरफ से आयोजित होने वाली राजस्थान शिक्षक पात्रता (REET) परीक्षा के दूसरी बार भी टलने के आसार हैं। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि राजस्थान में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण और लॉकडाउन की परिस्थिति को देखते हुए सरकार इस परीक्षा को फिर से स्थगित कर सकती हैं।सरकार की तरफ से भी ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि परीक्षा को स्थगित किया जा सकता है औऱ हालत सामान्य होने पर परीक्षा कराई जाएगी। राजस्थान सरकार ने 24 मई तक सख्त लॉकडाउन का ऐलान किया है। ऐसे में कामकाज ठप्प रहेगा। इससे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से RSMSSB जूनियर इंजीनियर 2020 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 12 जून, 2021 को आयोजित होने वाली थी।
आपको बता दें कि यह परीक्षा 20 जून को प्रस्तावित है। इससे पहले यह परीक्षा 25 अप्रैल को आय़ोजित होने वाली थी। आपको बता दें कि राजस्थान में पिछले 24 घंटे में 17 हजार 921 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए।