06 June, 2026 (Saturday)

हाथी में दिखी इंसानियत, सारे पेड़ किए तबाह, बस एक वो छोड़ा जिसपर था चिड़िया का घोसला- देखें वीडियो

आमतौर पर हाथियों को विशालकाय जीव के रूप में देखा जाता है क्योंकि उनमें इतनी ताकत होती है कि वे पेड़ों को जड़ से अलग कर सकते हैं और कई बार बड़े विनाश का कारण भी बन सकते हैं। लेकिन हम में से ज्यादातर लोग इस तथ्य को नजरअंदाज करते हैं कि हाथियों में भी इंसानियत होती है जो उन्हें मानवों की तुलना में बुद्धिमान प्राणी बनाते हैं।

एक वीडियो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि जंगली हाथियों के एक समूह ने तमिलनाडु के एक गाँव में केले के पेड़ों को नष्ट कर दिया, हाथियों ने सभी पेड़ का बर्बाद कर दिया सिवाय उस एक पेड़ को छोड़कर जिस पर एक चिड़िया का घोंसला था। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और हाथियों की मानवता की तारीफ कर रहे हैं

ये वीडियो, एक स्थानीय समाचार चैनल का बनाया लगता है, एक छोटी क्लिप है, जिसे शुक्रवार को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया था। क्लिप में, ग्रामीणों ने जंगली हाथियों के कारण हुए विनाश को दिखाया, उसमें दिखाया गया कि हाथियों ने पक्षी के घोंसले को नुकसान नहीं पहुंचाया। IFS अधिकारी ने वीडियो को कैप्शन दिया, “यही कारण है कि हाथियों को जेंटल जाइंट कहा जाता है। सभी केले के पेड़ों को नष्ट कर दिया, सिवाय एक पेड़ के। भगवान अद्भुत प्रकृति।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *