06 June, 2026 (Saturday)

CSJMU Annual Exam 2021: सीएसजेएमयू की वार्षिक परीक्षा मई में नहीं होगी

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) और इससे संबद्ध महाविद्यालयों में होने वाली स्नातक व परास्नातक की वार्षिक परीक्षाएं मई में नहीं होंगी। विवि प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह जानकारी समेत परीक्षा का नया शेड्यूल शासन को भेजा है।

विवि 10 जून के बाद परीक्षा को कराने की अंतिम तैयारी में है। हालांकि इसका अंतिम फैसला कोरोना की स्थिति को देखते हुए होगा। सीएसजेएमयू प्रशासन ने मई के दूसरे सप्ताह में परीक्षा कराने की तैयारी की थी। इसकी जानकारी मार्च में शासम को दी गई थी। मगर अप्रैल में अचानक बढ़े संक्रमण से परीक्षा कपाना संभव नहीं है। क्योंकि इस वार्षिक परीक्षा में कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई समेत 11 जिलों के छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं।

संक्रमण को देखते हुए अभी प्रायोगिक परीक्षा का भी शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है। विवि की जो सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित की गई थीं, वह भी जून में कराने की तैयारी है। विवि के अधिकारियों के मुताबिक एक माह में परीक्षा पूरी हो जाएगी। इसलिए अगर जून में परीक्षा शुरू हो जाती है तो सत्र लेट नहीं होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *