06 June, 2026 (Saturday)

Paani के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने बनाई थी ऐसी बॉडी, लेकिन नहीं बन सकी फिल्म

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े कई अनसीन वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अब भी वायरल होते रहते हैं। एक्टर को गुज़रे हुए एक साल होने वाला है, लेकिन उनकी यादें हैं कि चाहने वालों के ज़हन से गुज़रने का नाम नहीं लेती हैं। सुशातं के दोस्त और को-स्टार्स अब भी एक्टर को याद कर भावुक हो जाते हैं और उनसे जुड़ी फोटोज़ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते रहते हैं।

हाल ही में सुशांत के एक दोस्त विशाद दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा ही शेयर किया है जिसे देखकर आप भी भावुक हो जाएंगे। विशाद ने अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत की फोटो शेयर की है जो उस दौरान की है जब वो शेखर कपूर की फिल्म ‘पानी’ की तैयारी कर रहे थे, जो कभी रिलीज़ ही नहीं हो पाई। इस फोटो में सुशांत शॉर्ट्स पहनकर भागते हुए दिख रहे हैं और उनकी फिट बॉडी नज़र आ रही है। फोटो को शेयर करते हुए विशाद ने उनके और सुशांत के बीच हुई पूरी बातचीत का जिक्र भी किया है। विशाद के पोस्ट से ये साफ ज़ाहिर हो रहा है कि सुशांत इस फिल्म के लिए कितने एक्साइटेड थे।

विशाद ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘करीब 2013 के आखिर की बाता है… उसने अपना लैपटॉप खोला और बोला ‘भाई तू जिम करता है, देख अभी ऐसी फोटो दिखाता हूं मज़ा आ जाएगा’। उसने अपना लैपटॉप खोला और ये फोटो दिखाकर बोला ‘हैना अच्छी’।

मैंने जवाब दिया : ‘एकदम भाई… किसी ख़ास प्रोजेक्ट के लिए है क्या ऐसी फोटो?’

वो : ‘अरे बताया था ना ‘पानी’ की तैयारी चल रही है उसके लिए है’। विशाद के इस पोस्ट से ही पता चल रहा है कि सुशांत इस फिल्म के लिए कितने एक्साइटेड थे, लेकिन शेखर कपूर की ये फिल्म रिलीज़ नहीं हो पाई। आपको बात दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले साल 14 जून को अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *