06 June, 2026 (Saturday)

बंगाल चुनाव के बीच TMC सांसद नुसरत जहां की बोल्ड तस्वीरें इंटनेट पर हुईं वायरल, Photos देखी जा रहीं हैं ताबड़तोड़

इस वक्त पूरे देश में बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं गरम हैं। हर तरफ बस इसी की ही बातें चल रही हैं। वहीं हर किसी की नजर इस वक्त बंगाल की चुनावी हलचल पर टिकी हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ बांग्ल एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां का लेटेस्ट फोटोशूट चर्चा में बना हुआ है। इस फोटोशूट में नुसरत काफी बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। सांसद की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वहीं इस पर लगातार यूजर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस वक्त नुसरत जहां न सिर्फ बंगाल में चुनावी मौसम के बीच इलेक्शन कैंपेन और अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं दूसरी तरफ अपने लटेस्ट और हॉट फोटोशूट को लेकर भी सभी की नजरों में आ गईं हैं। दरअसल, नुसरत जहां ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में नुसरत पर्पल गाउन में सिजलिंग पोज देती दिखाई दे रही हैं। नए फोटोशूट में नुसरत की किलर अदाओं पर फैंस फिदा होते दिखाई दे रहे हैं।

नुसरत जहां ने इन फोटोज को शेयर कर दिलचस्प कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा- ‘हर दिल की गहराई में एक सपना रहता है, बुनने वाला इसे जानता है: हर महिला एक राजकुमारी है।’ उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें ताबड़तोड़ वायरल हो रही हैं। अबतक इन तस्वीरों को लाखों फैंस लाइक कर चुके हैं।

आपको बता दें कि नुसरत ने 19 जून, 2019 को बिजनेसमैन निखिल जैन से इसी साल शादी की थी। शादी के बाद से ही नुसरत को काफी ट्रोल किया जाता है। दरअसल, नुसरत जहां मुसलमान हैं और उनके पति हिंदू इस बात से लोगों को काफी आपत्ति है। इसके अलावा शादी के बाद नुसरत मंगलसूत्र पहनती हैं, सिंदूर लगाती हैं इन्हीं वजहों से वो अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *